Nothing Phone 2a भारत में जल्द होगा लॉन्च, Phone 1 की तुलना में होंगे बड़े अपग्रेड्स!

Nothing ने अभी तक Phone 2a की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन काफी हद तक अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (2024) इवेंट में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 20:48 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a MediaTek Dimensity 7200 SoC से लैस हो सकता है
  • कंपनी का दावा है कि मॉडल Phone 1 की तुलना में बड़े अपग्रेड्स लाएगा
  • 1/2.76-इंच 50MP Samsung S5KJN1 मेन रियर सेंसर के साथ आ सकता है फोन
Nothing Phone 2a जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। कार्ल पेई (Carl Pei) के नेतृत्व वाले यूके ब्रांड ने कुछ शुरुआती अटकलों के बाद गुरुवार, 1 फरवरी को इसकी पुष्टि की। अपकमिंग हैंडसेट की सटीक लॉन्च डेट और खासियतों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी अपनी भारत वेबसाइट पर एक इवेंट पेज के जरिए इसके लॉन्च को टीज कर रही है। Nothing ने अब तक दो फोन लॉन्च किए हैं - Nothing Phone 1 और Nothing Phone 2। Phone 2a के मिड-रेंज ऑफर के रूप में आने की उम्मीद है।

Nothing ने अपने न्यूजरूम के जरिए अपने अगले स्मार्टफोन के मॉनिकर की घोषणा की, जिसे Phone 2a कहा जाएगा। नाम की घोषणा ब्रांड के कम्युनिटी अपडेट के एक हिस्से के रूप में हुई। नथिंग ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर 'Coming Soon' लेबल के साथ नए हैंडसेट के आने की सूचना देने के लिए एक लैंडिंग पेज भी शुरू किया है। इच्छुक ग्राहक लॉन्च के बारे में लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
Advertisement

लैंडिंग पेज Nothing Phone 2a के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इसे Nothing की सभी खासियतों और क्राफ्टमैनशिप के साथ ऑप्टिमल डेली स्मार्टफोन एक्सपीरिएंस देने के लिए इंजीनियर किया गया है। एयरोडैक्टाइल कोडनाम वाला हैंडसेट पिछले साल के नथिंग फोन 2 की कुछ विशेषताओं का लाभ उठाने की पुष्टि करता है। इसके Nothing Phone 1 की तुलना में एक एडवांस एक्सपीरिएंस लेकर आने का दावा किया गया है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक Nothing Phone 2a की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन काफी हद तक अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (2024) इवेंट में लॉन्च होगा।
Advertisement

पिछले लीक के अनुसार, Nothing Phone 2a MediaTek Dimensity 7200 SoC पर चलेगा। यह Android 14-आधारित Nothing OS 2.5 के साथ आ सकता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,084 x 2,412 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1/1.5-इंच 50-मेगापिक्सल सैमसंग S5KNG9 प्राइमरी सेंसर और एक अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 1/2.76-इंच 50-मेगापिक्सल सैमसंग S5KJN1 सेंसर हो सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में Sony IMX615 सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.