Nothing Phone 2(a) के ऑफिशियल रेंडर्स पेश, जानें डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

Nothing Phone 2(a) में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 फरवरी 2024 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nothing Phone 2a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Nothing Phone 2a में 4500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।

Nothing Phone 2(a) में 50MP प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: X/Nothing

Nothing अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार लगातार कर रहा है। अब तक कंपनी दो अलग-अलग फोन और दो हेडफोन मॉडल उतार चुकी है। कंपनी अब एक किफायती एंड्रॉइड फोन Nothing Phone 2(a) लेकर आ रही है। पहले ही फोन के कैमरा फीचर्स और AnTuTu स्कोर का पता चल चुका है। अब, कंपनी ने Phone 2(a) की ऑफिशियल रेंडर इमेज शेयर की है। यहां हम आपको Nothing Phone 2(a) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 


Nothing Phone 2a की कीमत


Nothing Phone 2a की अनुमानित कीमत $300-350 (लगभग 24,876-29,022 रुपये) के बीच हो सकती है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए 5 मार्च तक इंतजार करना होगा।


Nothing Phone 2(a) ऑफिशियल रेंडर


शेयर की गई ऑफिशियल फोटो से Nothing Phone 2(a) के डिजाइन का पता चलता है। इसके अनुसार, फोन में रियर डिजाइन है जिसे कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स जैसा ट्रांसपेरेंट माना जा सकता है और इसमें लाइट है। अन्य मॉडल जैसे स्क्रू और रबर केबल आसानी से देखे जा सकते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर टेक्नोलॉजी लवर्स को काफी आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा रियर में दो कैमरे मौजूद हैं। कंपनी ने "गेट रेडी फॉर द फुल रिवील ऑन 5 मार्च" स्टेटमेंट के साथ एक बार फिर रिलीज की तारीख का खुलासा किया। 


Advertisement
Nothing Phone 2(a) के स्पेसिफिकेशंस


नथिंग फोन 2ए में क्या कुछ होगा इसको लेकर अफवाहों और लीक्स से पता चला है। इस फोन में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। इसमें MediaTek Dimensity 7200 या Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.