अब स्‍मार्टफोन मार्केट में मुकाबला करने आ रही Nothing, गर्मियों में लॉन्‍च करेगी डिवाइस और बहुत कुछ

Nothing Phone (1) एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा और इसके ऊपर Nothing OS की लेयर होगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 10:01 IST
ख़ास बातें
  • बुधवार को कंपनी ने एक वर्चुअल इवेंट में इसकी जानकारी दी
  • कोई प्रोडक्‍ट तो पेश नहीं किया, पर उनकी एक झलक जरूर दिखाई
  • दावा किया कि यह स्‍मार्टफोन यूजर्स को एक क्‍लीन एक्‍सपीरियंस देगा

कंपनी ने नए स्‍मार्टफोन के साथ-साथ Nothing OS और अपने इकोसिस्‍टम को लाने का ऐलान किया है। (नथिंग ओएस की एक झलक)

Photo Credit: Nothing

वनप्‍लस (Oneplus) के को-फाउंडर रहे कार्ल पेई (Carl Pei) की कंपनी नथिंग (Nothing) ने पिछले साल अपने पहले TWS ‘Nothing Ear 1' को लॉन्‍च किया था। अब इस कंपनी ने नए स्‍मार्टफोन के साथ-साथ Nothing OS और अपने इकोसिस्‍टम को लाने का ऐलान किया है। बुधवार को कंपनी ने एक वर्चुअल इवेंट में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कोई प्रोडक्‍ट तो पेश नहीं किया, पर अपने अपकमिंग स्‍मार्टफोन Nothing Phone (1) और ऑपरेटिंग सिस्‍टम- Nothing OS के अलावा इकोसिस्‍टम की एक झलक जरूर दिखाई।   

कंपनी के फाउंडर कार्ल पेई ने बताया कि इस साल यानी 2022 की गर्मियों में वह अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone (1) को अनाउंस करेगी। दावा किया कि यह स्‍मार्टफोन यूजर्स को एक क्‍लीन एक्‍सपीरियंस देगा। कार्ल ने बताया कि Nothing Phone (1) एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा और इसके ऊपर Nothing OS की लेयर होगी।  

इवेंट में बताया गया कि Nothing OS न सिर्फ स्मार्टफोन्‍स पर चलेगा, बल्कि दूसरी इकोसिस्टम डिवाइसेज के साथ भी यह बिना किसी परेशानी के काम करेगा। Nothing OS में नए एनिमेशन मिलेंगे और अच्‍छी बात यह है कि यूजर्स को ब्लोटवेयर का झंझट देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी का दावा है कि Nothing OS में प्री-इंस्टॉल ऐप्स की संख्‍या बाकी के मुकाबले 40 फीसदी तक कम होगी।  

कुछ और जरूरी फीचर्स से भी इस इवेंट में पर्दा हटाया गया। इनमें सबसे अहम वॉइस रिकॉर्डर है, जो आजकल ज्‍यादातर डिवाइसेज से डिफॉल्‍ट रूप से गायब होता जा रहा है। Nothing OS का अपना वॉइस रिकॉर्डर होगा साथ ही विजेट और स्मूथ एनिमेशन भी यूजर्स को मिलेंगे। यूजर इंटरफेस में ब्लैक एंड वाइट की थीम होने की उम्‍मीद है। कंपनी ने अपना लॉन्‍चर भी लाएगी, जिसे Nothing OS लॉन्‍चर कहा जाएगा। इसे अगले महीने चुनिंदा स्‍मार्टफोन्‍स के लिए लॉन्‍च किया जाएगा। 
Advertisement

कंपनी डिवाइसेज परफॉर्मेंस के मामले में भी यूजर्स को बेस्‍ट ऑफर करने जा रही है। कंपनी ने चिपसेट मेकर क्‍वॉलकॉम के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस हिसाब से उम्‍मीद की जानी चाहिए कि Nothing Phone (1) में क्‍वॉलकॉम का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि उसके अपकमिंग फोन को 3 साल का ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। 
Advertisement

बात करें नथिंग के इकोसिस्‍टम की, तो इसमें नथिंग के प्रोडक्‍ट्स को होंगे ही, कई दूसरे ब्रैंड्स के प्रोडक्‍ट्स को भी जगह दी जाएगी। पब्लिक इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए कंपनी ने नथिंग कम्‍युनिटी का ऐलान भी किया। इसके लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर आवंटन के साथ एक इन्‍वेस्‍टमेंट राउंड का आयोजन होगा। कंपनी ने कहा है कि इससे जुड़ी ज्‍यादा जानकारी जल्‍द वेबसाइट के जरिए ऑफ‍िशियल की जाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.