200MP कैमरा के साथ Nokia X60 और Nokia X60 Pro होंगे लॉन्च!

Nokia कंपनी इस साल Nokia X60 सीरीज़ को लॉन्च करेगी, जिसमें Nokia X60 और Nokia X60 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कई अहम जानकारियां दी गई है। जैसे कि यह फोन Huawei के HarmonyOS out-of-the-box पर काम करेंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 जुलाई 2021 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X60 सीरीज़ इस साल तक हो सकती है लॉन्च
  • सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं Nokia X60 और Nokia X60 Pro फोन
  • फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा
Nokia इस साल Nokia X60 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है, जिसमें Nokia X60 और Nokia X60 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हुई है, जिससे प्रतीत होता है कि यह कंपनी के हाई-एंड स्मार्टफोन होंगे। आपको बता दें, X सीरीज़ के तहत नोकिया कंपनी ने Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो कि फ्लैगशिप फोन नहीं थे। लेकिन एक्स सीरीज़ के आगामी फोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और कई फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स से लैस हो सकते हैं।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में ताइवान मीडिया का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Nokia कंपनी इस साल Nokia X60 सीरीज़ को लॉन्च करेगी, जिसमें Nokia X60 और Nokia X60 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कई अहम जानकारियां दी गई है। जैसे कि यह फोन Huawei के HarmonyOS out-of-the-box ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।

इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि इन स्मार्टफोन्स में घुमावदार किनारे दिए जाएंगे, फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन की खासियत इसके कैमरा फीचर्स भी होंगे। कथित रूप से यह फोन 200 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी कैमरे से लैस होंगे। वहीं, इन फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। फिलहाल, रिपोर्ट में केवल इन्हीं जानकारियों को सार्वजनिक किया गया है।

फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X60, Nokia X60 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.