Nokia X6 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

अब Nokia X6 के सपोर्ट पेज को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है जो इस इस मार्केट में फोन के लॉन्च की ओर इशारा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जून 2018 11:39 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • Nokia X6 में नॉच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • Nokia X6 के सपोर्ट पेज को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है

Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर चर्चा गर्म

Nokia X6 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। यह नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल का पहला नॉच डिस्प्ले वाला हैंडसेट है। चीनी मार्केट में नोकिया एक्स6 बेहद ही लोकप्रिय रहा है, हर सेल में यह फोन चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। इसके बाद से ही नोकिया के इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने को लेकर चर्चा गर्म है। इस बीच हैंडसेट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट के अलावा कंपनी की अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर लिस्ट करने की खबरें आईं। अब Nokia X6 के सपोर्ट पेज को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है जो इस इस मार्केट में फोन के लॉन्च की ओर इशारा है।

भारतीय वेबसाइट पर Nokia X6 के यूज़र गाइड में अलग-अलग किस्म की अहम जानकारियां हैं। भारतीय वेबसाइट पर साफ-साफ लिखा है कि नोकिया एक्स6 देश के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स के सारे निर्देशों का पालन करता है। यह पेज भारतीय वेबसाइट पर अब भी लाइव है जो भारत में इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।
Advertisement
 
.
Nokia X6 में नॉच डिस्प्ले, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर है। चीनी मार्केट में Nokia X6 की कीमत 1,299 चीनी युआन से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 1,499 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) है। जल्द ही भारत में इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का ऐलान किया जा सकता है।

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.