Nokia X6 को मिला नया अवतार और ऐप छिपाने वाला फीचर भी

जानकारी मिली है कि नोकिया एक्स6 का पोलर व्हाइट कलर वेरिएंट भी होगा। चीनी मार्केट में इस वेरिएंट की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 11 जुलाई 2018 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X6 को मई 2018 में चीन में लॉन्च किया गया था
  • नोकिया एक्स6 का पोलर व्हाइट वेरिएंट में है 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है
Nokia X6 को मई 2018 में चीन में लॉन्च किया गया था। शुरुआत में इसे डार्क ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, अब इसे एक नया अवतार मिला है। जानकारी मिली है कि नोकिया एक्स6 का पोलर व्हाइट कलर वेरिएंट भी होगा। चीनी मार्केट में इस वेरिएंट की बिक्री शुरू हो गई है। बता दें कि नोकिया एक्स6 का पोलर व्हाइट वेरिएंट सिर्फ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। घरेलू मार्केट में इसे 1,699 चीनी युआन (करीब 17,600 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसका मतलब है कि पोलर व्हाइट वेरिएंट 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज विकल्प नहीं मिलेगा। कंपनी ने नए वेरिएंट की कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले डार्क ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग वाले के बराबर ही रखी है। इसके अलावा Nokia X6 को सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। अब फोन यूज़र चुनिंदा ऐप्स को छिपा पाएंगे।

नोकिया की आधिकारिक वीबो पोस्ट के मुताबिक, इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है जिसकी मदद से यूजर हैंडसेट के डेस्कटॉप से चुनिंदा ऐप को छिपा पाएंगे। अब एक नया प्राइवेट ऐप आ जाएगा जहां पर सारे छिपाए गए ऐप मौज़ूद रहेंगे।
Advertisement

Nokia X6 में नॉच डिस्प्ले, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर है। चीनी मार्केट में Nokia X6 की कीमत 1,299 चीनी युआन से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 1,499 चीनी युआन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन है।
 

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia X6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.