Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट 19 जुलाई को होगा लॉन्च: रिपोर्ट

Nokia X6 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में आने वाला है। इस फोन का ग्लोबल रोल आउट हॉन्ग कॉन्ग से शुरू होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2018 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X6 हॉन्ग कॉन्ग में Nokia 6.1 Plus के नाम से आएगा
  • यह फोन नोकिया एक्स6 वाले डिजाइन और हार्डवेयर के साथ ही आएगा
  • यह हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा

Nokia X6

Nokia X6 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में आने वाला है। इस फोन का ग्लोबल रोल आउट हॉन्ग कॉन्ग से शुरू होगा। मई महीने में चीन में लॉन्च किए गए नोकिया एक्स6 को 19 जुलाई को हॉन्गकॉन्ग में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि डिस्प्ले नॉच और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस Nokia X6 के ग्लोबल लॉन्च का लंबे वक्त से इंतज़ार रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर कहा जा सकता है कि यह सीधे तौर पर Asus ZenFone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro को चुनौती देगा। पिछले महीने यह हैंडसेट नोकिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।

मोबाइल मैगज़ीन HK की रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia X6 हॉन्ग कॉन्ग में Nokia 6.1 Plus के नाम से आएगा। भले ही फोन का नाम बदल दिया जाए, यह चीन में लॉन्च किए गए नोकिया एक्स6 वाले डिजाइन और हार्डवेयर के साथ ही आएगा। इसका मतलब है कि नया मॉडल 5.8 इंच डिस्प्ले, नॉच डिजाइन और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, हम सॉफ्टवेयर डिपार्टमेंट में कुछ बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि यह हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। याद रहे कि फरवरी में लॉन्च किया गया Nokia 6 (2018) भी एंड्रॉयड वन परिवार का ही सदस्य है। यह फोन भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। चीन में लॉन्च किया गया Nokia X6 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है जिसके ऊपर कस्टम इंटरफेस है।
Advertisement

फिलहाल, नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 6.1 Plus को हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च करने के बाद अन्य मार्केट में उतारे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस हैंडसेट की कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि ये सारी जानकारियां नोकिया 6.1 प्लस के लॉन्च इवेंट में मिल जाएंगी।

इससे पहले एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने नोकिया एक्स6 को चीन के बाहर लॉन्च करने के संबंध में एक ट्विटर पोल आयोजित किया था।
Advertisement
 

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.