Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट सबसे पहले लॉन्च होगा ताइवान में, टीज़र ज़ारी

जानकारी मिली है कि Nokia X6 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट पाने वाला पहला मार्केट ताइवान होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 जुलाई 2018 18:16 IST
ख़ास बातें
  • चीन में सबसे पहले लॉन्च हुआ था नोकिया एक्स6
  • Nokia X6 डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है
  • नोकिया एक्स6 में दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है
Nokia X6 चीन में तो बहुत पहले लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके ग्लोबल रोलआउट का इंतज़ार हर किसी को है। पहले ख़बर आई कि नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट को हॉन्ग कॉन्ग में 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। अब जानकारी मिली है कि Nokia X6 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट पाने वाला पहला मार्केट ताइवान होगा। दरअसल, नोकिया ताइवान के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक टीज़र पोस्ट किया गया है जिसमें नोकिया एक्स6 हैंडसेट एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग के साथ नज़र आ रहा है। दावा तो यही है कि इस फोन को Nokia 6.1 Plus के नाम से लाया जाएगा, वो भी एंड्रॉयड वन के साथ।

फेसबुक थ्रेड में किए गए पोस्ट भी नोकिया 6.1 प्लस नाम की ओर इशारा करते हैं। इस पोस्ट में नोकिया एक्स6 को ताइवान में इसी सीज़न में ही लाए जाने की जानकारी भी है। भारत में यह हैंडसेट कब तक आएगा? इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है। लेकिन इतना तय है कि नोकिया एक्स6 भारतीय मार्केट से बहुत दूर नहीं है।
 

गौर करने वाली बात है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को Nokia 3.1 को लॉन्च किया। इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। इसकी बिक्री 21 जुलाई से पेटीएम मॉल और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर शुरू होगी।
 

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.