Nokia X5, Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Moto E5 Plus में कौन बेहतर?

हमने आपके सुविधा के लिए Nokia X5 की तुलना Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Moto E5 Plus जैसे हैंडसेट से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2018 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X5 को भारत में लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
  • करीब 10,000 रुपये का हैंडसेट है नोकिया एक्स5
  • Nokia X5 में हैं डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो
Nokia X5 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल का डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाले लेटेस्ट Nokia X5 में दो रियर कैमरे और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके साथ HMD Global ने वादा है कि नोकिया एक्स5 को भविष्य में नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलता रहेगा। बता दें कि नोकिया एक्स5, नोकिया-एक्स सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले मई महीने में Nokia X6 को लॉन्च किया गया था। हमने आपके सुविधा के लिए Nokia X5 की तुलना Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Moto E5 Plus जैसे हैंडसेट से की है।
 

Nokia X5 बनाम Redmi Note 5 Pro बनाम Asus ZenFone Max Pro M1 बनाम Moto E5 Plus: कीमत

नोकिया एक्स5 के दो वेरिेएंट चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका दाम 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा। Moto E5 Plus को भारत में 11,999 रुपये में बेचा जाता है।

दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है। वहीं, ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे।
 

Nokia X5 vs Redmi Note 5 Pro vs Asus ZenFone Max Pro M1 vs Moto E5 Plus: स्पेसिफिकेशन

Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia X5 के दो वेरिएंट हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है।

Nokia X5 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।

Moto E5 Plus में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रिजॉल्यूशन एचडी प्लस दिया गया है। फोन को पावर देती है 5000 एमएएच की बैटरी, जो टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट में फोन 6 घंटे काम करने लायक चार्ज हो जाएगा। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है, जिसकी जुगलबंदी में दिए गए हैं 3 जीबी रैम। पानी व अन्य तरल पदार्थों से सुरक्षा के लिए इसमें स्प्लैश रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है।
Advertisement


स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। इसमें लेज़र ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स फीचर है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। Moto E5 Plus 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन 4 रंग विकल्प - ब्लैक, मिनर ब्लू, फ्लैश ग्रे, फाइन गोल्ड में आया है। हैंडसेट का वज़न 200 ग्राम है।
Advertisement

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।


Advertisement
Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।


Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
नोकिया एक्स5 बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम मोटो ई5 प्लस बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.86 इंच5.99 इंच6.00 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी60 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636स्नैपड्रैगन 430क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी3 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3060 एमएएच5000 एमएएच5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.0 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2160 पिक्सल720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.865.996.005.99
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2160 पिक्सल720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:918:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-404--
प्रोटेक्शन टाइप
---गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी60 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636स्नैपड्रैगन 430क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
3 जीबी3 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2562000128128

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.25-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-पीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीहांएलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.2)8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
-एलईडीएलईडीएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
---MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हां--हां
यूएसबी टाइप सी
हां---
सिम की संख्या
2222
Wi-Fi Direct
-हां-हां
एनएफसी
--नहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
--हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
---नहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
---नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांनहींहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांनहींहां
फेस अनलॉक
-हां-हां
3डी फेस रिकग्निशन
---नहीं
बैरोमीटर
---नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
---नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Asus, Xiaomi, Motorola

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  5. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  6. Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  3. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  4. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  5. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  6. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  7. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  8. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.