Nokia ने X30 5G, G60 5G, C31 फोन के साथ कई डिवास किए पेश, जानें कीमत

Nokia C31 को एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। इसकी कीमत 129 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X30 5G में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • Nokia G60 5G में 6.58 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है
  • Nokia C31 में 6.75 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है

Nokia X30 5G फोन में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है।

HMD Global ने बर्लिन में हुए IFA 2022 में नए नोकिया प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। लॉन्च किए गए डिवाइसेज में मुख्य आकर्षण Nokia X30 5G स्मार्टफोन रहा। जिसके लिए दावा किया गया है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे ईको फ्रेंडली स्मार्टफोन है। फोन में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है और इसमें 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस हैंडसेट के साथ में कंपनी ने Nokia G60 5G और Nokia C31 को भी लॉन्च किया है। स्मार्टफोन्स के अलावा Nokia T21 tablet, Nokia Portable Wireless Speaker 2, और Nokia Clarity Earbuds को भी कंपनी ने लॉन्च किया है। 
 

Nokia X30 5G, Nokia G60 5G, Nokia C31 price

Nokia X30 5G की कीमत यूरो 529 (लगभग 42,000 रुपये) है। यह फोन क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर में आता है। इसे 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।  
Advertisement

Nokia G60 5G की कीमत 349 यूरो (लगभग 28,000 रुपये) है। हैंडसेट को प्योर ब्लैक और आईस ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह फोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आता है। 

Nokia C31 को एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। इसकी कीमत 129 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) से शुरू होती है। फोन को चारकोल, स्यान और मिंट कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसे 3GB + 32GB, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement
 

Nokia X30 5G specifications, features

Nokia X30 5G में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। यह Snapdragon 695 5G SoC के साथ आता है और एंड्रॉयड 12 पर ऑपरेट करता है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ है और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस सेकेंडरी सेंसर के तौर पर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सेफ्टी दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
Advertisement

Nokia X30 5G में 4,200mAh बैटरी है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। हैंडसेट को IP67 रेट किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है जो डिस्प्ले के अंदर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाइ-फाई और ब्लूटूथ वी5.1 का सपोर्ट है।  इसके डाइमेंशन 158.9x73.9x7.99mm और वजन 185 ग्राम है।  
 

Nokia G60 5G specifications, features

Nokia G60 5G में 6.58 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी दी गई है। यह फोन Snapdragon 695 5G चिप से लैस है और एंड्रॉयड 12 पर ऑपरेट करता है। इसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

Nokia G60 5G की बैटरी कैपिसिटी 4,500mAh की है जिसके साथ में 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसे IP52 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके डाइमेंशन 165.99x75.93x8.61mm और वजन 190 ग्राम है। 
 

Nokia C31 specifications, features

Nokia C31 में 6.75 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जो 2.5D टफ ग्लास कवर के साथ आता है। इसमें 1.65GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है। डिवाइस के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में 5,050mAh बैटरी है जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग है। इसे वॉटर रसिस्टेंस के लिए IP52 रेट किया गया है। फोन के डाइमेंशन 169.2x77.98x8.6mm और वजन 200 ग्राम है।  
Advertisement

HMD Global ने इस इवेंट में Nokia T21 टैबलेट को भी लॉन्च किया है। यह चारकोल ग्रे कलर में आता है। इसमें 4जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 239 यूरो यानि कि लगभग 19000 रुपये है। इवेंट में कंपनी ने Nokia Portable Wireless Speaker 2 और Nokia Clarity Earbuds 2 Pro को भी लॉन्च किया है। ये सभी डिवाइसेज गुरूवार से कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में खऱीद के लिए उपलब्ध हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1800x2048 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.