Nokia X20 फोन चार्जर के साथ नहीं होगा शिप, Apple, Samsung और Xiaomi की राह पर कंपनी

Apple अपने iPhone 12 लाइनअप के लॉन्च के वॉल एडेप्टर की शिपिंग को रोकने वाली पहली प्रमुख कंपनी थी। सैमसंग ने जल्द ही Apple की राह पकड़ी और ऐसी ही घोषणा की।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 10 मई 2021 09:38 IST
ख़ास बातें
  • वॉल चार्जर के साथ नहीं शिप करेगा Nokia X20
  • Nokia X20 के प्रोडक्टर पेज पर भी नहीं है चार्जर का उल्लेख
  • इससे पहले Apple, Samsung और Xiaomi भी उठा चुकी हैं यही कदम

Nokia X20 स्मार्टफोन को अब कंपनी वॉल चार्जर के साथ शिप नहीं करेगी।

Nokia X20 स्मार्टफोन के प्रोडक्ट पेज के अनुसार अब यह स्मार्टफोन वॉल चार्जर के साथ शिप नहीं करेगा। नोकिया की लाइसेंसधारी कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने यूरोप में इस महीने की शुरुआत में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अगले महीने से सेल होना शुरू हो जाएगा। इससे पहले Apple, Samsung, और Xiaomi जैसी कंपनियों ने घोषणा की थी कि वे अपने स्मार्टफ़ोन के साथ वॉल चार्जर को शिप नहीं करेंगीं क्योंकि वे अब ज्यादा समय तक टिकने वाली और पर्यावरण हितैषी पैकेजिंग को तवज्जो दे रहे हैं।
 
Nokia X20 के प्रोडक्ट पेज के अनुसार, कंपनी ने इस बात पर विशेष रोशनी डाली है कि स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में प्लास्टिक वॉल चार्जर नहीं होगा। बॉक्स में जो केस दिया जा रहा है वह भी शत प्रतिशत कम्पोस्टेबल यानि कि खाद बनने योग्य होगा। नोकिया स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पेज पर भी इनबॉक्स सामग्री की सूचि में वॉल चार्जर का जिक्र नहीं किया गया है। HMD ग्लोबल ने 8 अप्रैल को यूरोप में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

Apple अपने iPhone 12 लाइनअप के लॉन्च के वॉल एडेप्टर की शिपिंग को रोकने वाली पहली प्रमुख कंपनी थी। सैमसंग ने जल्द ही Apple की राह पकड़ी और घोषणा की कि उसके भविष्य में आने वाले मॉडल्स में वॉल चार्जर और इयरफ़ोन जैसी एक्सेसरीज नहीं आएंगीं। कंपनी ने कहा कि धीरे-धीरे फोन से एक्सेसरीज हटाने से इसे और अधिक टिकाऊ बनाने में मदद मिल सकती है। शाओमी के CEO ली जून ने यह भी घोषणा की थी कि Mi 11 स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.