फिर मोबाइल बनाएगी Nokia, पर एक 'पार्टनर' चाहिए

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 14 जुलाई 2015 16:11 IST
नोकिया (Nokia) के फैन कब से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कंपनी एक बार फिर मोबाइल बिजनेस में वापसी करेगी। इस बीच, कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी करके अगले साल के अंत तक मोबाइल डिवाइस बिजनेस में वापसी की योजना पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। फिनलैंड की इस कंपनी ने पहले भी कहा है कि मोबाइल डिवाइस बिजनेस में वापसी का एक तरीका ब्रांड लाइसेंसिंग मॉडल है. अब नोकिया टेक्नोलॉजीज के प्रवक्ता रॉबर्ट मॉर्लिनो ने कहना है कि Nokia को ऐसे पार्टनर की तलाश है जो प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट की जिम्मेदारी उठाए।

मोबाइल बिजनेस में दोबारा एंट्री को 'पेंचीदा' बताते हुए मॉर्लिनो ने नोकिया एन1 एंड्रॉयड (Nokia N1 Android) टैबलेट का जिक्र किया। इस डिवाइस को फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ ब्रांड लाइसेंसिंग समझौते के तहत पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस पार्टनरशिप के मुताबिक, Foxconn पर टैबलेट की मैन्यूफैक्चरिंग, डिस्ट्रिब्यूशन और सेल्स की जिम्मेदारी थी।

मॉर्लिनो ने कहा, ''अगर हमें आने वाले समय में कोई विश्व-स्तरीय पार्टनर मिलता है जो इन जिम्मेदारियो को निभाए, तो हम उनके साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, जैसा कि हमने Nokia N1 Android टैबलेट में किया। इस तरह से ही हम एक ऐसा मोबाइल डिवाइस डेवलप कर सकते हैं, जिसपर नोकिया ब्रांड का ठप्पा लगने पर हमें गर्व हो और कस्टमर उसे खरीदना भी पंसद करें।"

कंपनी ने बताया कि उसे एक ऐसे पार्टनर की तलाश है जो मुश्किल काम को निभाए और प्रोडक्ट डेवलप करने के लिए Nokia के साथ मिलकर काम करे। कंपनी के तौर Nokia आज की तारीख में मोबाइल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, मैपिंग सर्विसेज और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट व लाइसेंसिंग सेगमेंट में काम करती है।
Advertisement

एक समय दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी Nokia ने साफ किया है कि मोबाइल बिजनेस में कंपनी की वापसी 2016 के चौथी तिमाही में ही संभव है, जब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ हुए समझौते की पाबंदी खत्म हो जाएगी। मॉर्लिनो ने कहा, ''2016 की चौथी तिमाही के पहले Nokia की वापसी (फोन सेगमेंट में) की कोई संभावना नहीं है।''
Advertisement

आपको याद दिला दें कि माइक्रोसॉफ्ट-नोकिया के बीच हुई डील के तहत फिनलैंड की यह कंपनी 2016 की चौथी तिमाही तक स्मार्टफोन पर Nokia ब्रांड का इस्तेमाल नहीं कर सकती और फीचर फोन पर 10 साल के लिए लिए।

पिछले महीने Nokia के सीईओ राजीव सूरी ने भी 2016 के अंत तक मोबाइल हैंडसेट बिजनेस में कंपनी की वापसी की ओर इशारा किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.