Bharti Airtel के साथ करोड़ों डॉलर का 5G कॉन्ट्रैक्ट कर सकती है Nokia 

इससे पहले भारती एयरटेल ने स्वीडन की Ericsson को टेलीकॉम इक्विपमेंट के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 16:57 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल अपने 5G नेटवर्क को बढ़ा रही है
  • यह डील नए AirScale मोबाइल रेडियोज के लिए होगी
  • भारती एयरटेल जल्द ही Tata Play का DTH बिजनेस खरीद सकती है

इससे पहले भारती एयरटेल ने Ericsson को टेलीकॉम इक्विपमेंट के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था

बड़े टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर्स में से एक Nokia की देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के साथ करोड़ों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए बातचीत चल रही है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5G टेलीकॉम इक्विपमेंट उपलब्ध कराने के लिए है। भारती एयरटेल अपने 5G नेटवर्क को बढ़ा रही है। 

दुनिया में भारत स्मार्टफोन्स का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। भारती एयरटेल और Reliance Jio जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए लाखों डॉलर का खर्च कर रही हैं। इससे पहले कंपनी ने स्वीडन की Ericsson को टेलीकॉम इक्विपमेंट के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इन ऑर्डर्स से नोकिया और एरिक्सन जैसी कंपनियों को पिछले वर्ष अमेरिकी कस्टमर्स से डिमांड में कमी का असर कम करने में सहायता मिली थी। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि भारती एयरटेल के साथ नोकिया की डील नए AirScale मोबाइल रेडियोज के लिए होगी। ये मौजूदा नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करने के लिए सपोर्ट करते हैं। इस बारे में नोकिया ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। भारती एयरटेल ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung भी अपने नेटवर्क इक्विपमेंट बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, इस सेगमेंट में यह नोकिया और एरिक्सन से पीछे है। लगभग दो वर्ष पहले सैमसंग को भारती एयरटेल से 5G के लिए अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला था। 

भारती एयरटेल  जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से कंपनी की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगीय़ कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने 2016 में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में अपनी बकाया रकम में से 8,465 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया था। हालांकि, भारती एयरटेल ने यह नहीं बताया है कि इस भुगतान के बाद उसे कितनी बकाया रकम चुकानी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की बकाया रकम के दोबारा कैलकुलेशन के टेलीकॉम कंपनियों के निवेदन को ठुकराया था। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.