Nokia ने की सैंकड़ों नौकरियों में कटौती, Huawei पर बैन हो सकता है कारण

टेलीकॉम कंपनी Huawei पर कुछ वर्ष पहले पश्चिनी देशों के बैन लगाने की शुरुआत करने से पहले नोकिया के लिए चाइना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2024 16:02 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपनी कॉस्ट घटाने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही है
  • कुछ वर्ष पहले तक नोकिया के लिए चाइना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट था
  • पश्चिमी देशों में Huawei पर बैन लगने से नोकिया के बिजनेस पर असर पड़ा है

कंपनी अपनी कॉस्ट घटाने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही है

टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली Nokia ने ग्रेट चाइना में लगभग 2,000 वर्कर्स की छंटनी की है। फिनलैंड की यह कंपनी टेलीकॉम इक्विपमेंट के मार्केट में कमजोरी की वजह से कॉस्ट को घटाने की कोशिश कर रही है। नोकिया की यूरोप में भी 350 वर्कर्स की छंटनी करने की योजना है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कंपनी अपनी कॉस्ट घटाने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही है। पिछले वर्ष के अंत तक नोकिया के पास ग्रेटर चाइना और यूरोप में क्रमशः लगभग 10,400 वर्कर्स और लगभग 37,400 वर्कर्स थे। कंपनी के प्रवक्ता ने यूरोप में लगभग 350 नौकरियों में कटौती की योजना की पुष्टि की है। हालांकि, प्रवक्ता ने ग्रेटर चाइना में छंटनी को लेकर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष कंपनी ने लगभग 14,000 नौकरियों में कटौती की थी। नोकिया  के प्रवक्ता, Pekka Lundmark ने बताया, "हम कॉस्ट में कटौती के लिए अपने R&D से समझौता नहीं कर रहे।" 

टेलीकॉम कंपनी Huawei पर कुछ वर्ष पहले पश्चिनी देशों के बैन लगाने की शुरुआत करने से पहले नोकिया के लिए चाइना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट था। इस बैन के बाद चाइनीज टेलीकॉम कंपनियों से नोकिया को मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट घट गए थे। भारत में नोकिया की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के साथ करोड़ों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए बातचीत चल रही है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5G टेलीकॉम इक्विपमेंट उपलब्ध कराने के लिए है। भारती एयरटेल अपने 5G नेटवर्क को बढ़ा रही है। 

दुनिया में भारत स्मार्टफोन्स का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। भारती एयरटेल और Reliance Jio जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए लाखों डॉलर का खर्च कर रही हैं। इससे पहले कंपनी ने स्वीडन की Ericsson को टेलीकॉम इक्विपमेंट के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इन ऑर्डर्स से नोकिया और एरिक्सन जैसी कंपनियों को पिछले वर्ष अमेरिकी और चाइनीज कस्टमर्स से डिमांड में कमी का असर कम करने में सहायता मिली थी। इस बारे में नोकिया ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। भारती एयरटेल ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया है। कंपनी के साथ नोकिया की डील नए AirScale मोबाइल रेडियोज के लिए होगी। ये मौजूदा नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करने के लिए सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.