Nokia G42 5G Launched : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नोकिया का ‘सस्‍ता’ 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

Nokia G42 5G : ये फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है। 4 कैमरों को इस फोन के साथ पैक किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 सितंबर 2023 16:32 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ने लॉन्‍च किया 5जी स्‍मार्टफोन
  • 15 सितंबर से एमेजॉन पर खरीदा जा सकेगा
  • फोन में मिलती है 5 हजार एमएएच की बैटरी

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट वायर्ड चार्जर के साथ आती है।

Photo Credit: @NokiamobileIN

नोकिया (Nokia) स्‍मार्टफोन बनाने वाली HMD ग्लोबल ने भारत में एक नई डिवाइस Nokia G42 5G को लॉन्‍च कर दिया है। नोकिया के इस 5जी स्‍मार्टफोन की कीमत 13 हजार रुपये से भी कम है। फोन में 6.56 इंच का HD डिस्‍प्‍ले, स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोससेर जैसी खूबियां हैं। ये फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है। 4 कैमरों को इस फोन के साथ पैक किया गया है और 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस स्‍मार्टफोन की कीमत और फीचर्स।   
 

Nokia G42 5G के भारत में दाम और उपलब्‍धता 

Nokia G42 5G के भारत में दाम 12,599 रुपये तय किए गए हैं। इसे 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एमेजॉन पर ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। यह फोन सो पर्पल (So Purple) और सो ग्रे (So Grey) कलर्स में लाया गया है। 
 

Nokia G42 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Nokia G42 5G में 6.56-इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में दाग-धब्‍बों और स्‍क्रैच का ज्‍यादा असर ना हो, इसके लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

Nokia G42 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर दिया गया है। नोकिया ने इस फोन की 5जी खूबी को सबसे ज्‍यादा हाइलाइट किया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Nokia G42 5G के साथ कंपनी दो साल ओएस सिस्‍टम अपग्रेड देने की बात कह रही है।  
Advertisement
 

Nokia G42 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। नोकिया ने फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है। 
Advertisement

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट वायर्ड चार्जर के साथ आती है। एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन की बैटरी 3 दिन साथ निभाएगी। Nokia G42 5G के खरीदारों को एचएमडी ग्‍लोबल की तरफ से 3 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। 

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.