4,470mAh बैटरी और 3 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Nokia G300 5G फोन, जानें कीमत

Nokia G300 स्मार्टफोन की कीमत अमेरिका में $200 (लगभग 15,073 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल अमेरिका में 19 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। फोन में सिंगल Meteor Grey कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2021 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G300 5G में मौजूद है तीन रियर कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस है नोकिया जी300 5जी फोन
  • फोन की सेल अमेरिका में 19 अक्टूबर से होगी
Nokia G300 स्मार्टफोन को HMD Global licensee द्वारा अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि एक किफायती 5जी फोन है। यह फोन पिछले कुछ समय से लीक्स का हिस्सा बना हुआ था, अब आखिरकार कंपनी ने इसको आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। फोन की सेल अमेरिका में 19 अक्टूबर से शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
 

Nokia G300 Price

Nokia G300 स्मार्टफोन की कीमत अमेरिका में $200 (लगभग 15,073 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल अमेरिका में 19 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। फोन में सिंगल Meteor Grey कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Nokia G300 specifications

Nokia G300 फोन Android 11 पर काम करता है। फोन में 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। सेल्फी के लिए फोन में वी-नॉच डिज़ाइन मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज का माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

नोकिया सी300 फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में EIS और नाइट मोड मौजूद है।
Advertisement

फोन में 4,470 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, एनएफसी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन का डायमेंशन 9.28x169.41x78.43mm है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4470 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.