4,470mAh बैटरी के साथ आएगा Nokia G300 5G! स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

Nokia G300 5G की कथित तस्वीरें और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी Nokiapoweruser द्वारा लीक की गई है। दावा किया गया है कि इस नोकिया फोन में TFT डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल होगा और इसकी पिक्सल डेंसिटी 386 पिक्सल पर इंच होगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2021 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G300 5G में मिलेगा 28 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम
  • स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है नोकिया जी300 5जी
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Nokia G300 5G स्मार्टफोन Nokia G50 के बाद Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global का अगला किफायती स्मार्टफोन होने वाला है। नई लीक में इस फोन की तस्वीरें और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा किया गया है। कहा जा रहा है कि नोकिया जी300 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं, फोन की बैटरी 4,470 एमएएच की होगी।
 

Nokia G300 specifications (leaked)

Nokia G300 की कथित तस्वीरें और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी Nokiapoweruser द्वारा लीक की गई है। दावा किया गया है कि इस नोकिया फोन में TFT डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल होगा और इसकी पिक्सल डेंसिटी 386 पिक्सल पर इंच होगी। स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इसमें स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर होगा, जिसके साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

लीक के मुताबिक, नोकिया सी300 फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 30fps पर 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग रिजॉल्यूशन प्राप्त होगा।

नोकिया सी300 फोन T3/M3 की Hearing Aid Compatible (HAC) रेटिंग के साथ आएगा और कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, वाई-फाई, 5जी, एलटीई और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

कथित रूप से फोन में 4,470 एमएएच की lithium-ion बैटरी दी जाएगी, जो कि 14.4 घंटे तक का टॉकटाइम और 28 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। स्मार्टफोन का भार 210 ग्राम हो सकता है।
 
लीक हुए नोकिया जी300 5जी के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन एलिमेंट Nokia G50 स्मार्टफोन जैसे हैं, जो कि इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा चुका है, इसमं सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल से लेकर वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच आदि शामिल है। हालांकि Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकियी जी300 5जी स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.