50MP कैमरा के साथ Nokia G21 फोन भारत में फरवरी में होगा लॉन्च!

Nokia G21 फोन Nokia G20 स्मार्टफोन का सक्सेसर हो सकता है। नोकिया सी20 को भारत में पिछले साल जुलाई में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G21 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • नोकिया सी21 में मिल सकता है 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले
  • नोकिया सी21 फोन Nokia G20 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा
Nokia G21 स्मार्टफोन को कथित रूप से अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि आगामी नोकिया सी21 फोन Nokia G20 स्मार्टफोन का सक्सेसर हो सकता है। नोकिया सी20 को भारत में पिछले साल जुलाई में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इस फोन का अपग्रेड वर्ज़न जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है।

टिप्सटर Mukul Sharma की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में के अनुसार, Nokia G21 स्मार्टफोन भारत में अगले महीने यानी फरवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह फोन हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट और रशियन रिटेलर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। रिटेलर साइट पर आगामी फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार Nokia G21 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल होगा। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। नोकिया के इस नए फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है लेकिन प्रोससर कौन सा होगा इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Nokia G20 ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस था। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 और 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और कैमरा भी इस सेटअप का हिस्सा हो सकते हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5,050mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks
  • Guaranteed Android updates
  • Minimal bloatware
  • Good battery life
  • Bad
  • Below-average display
  • UI is sluggish
  • Very slow charging
  • Weak cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.