50MP कैमरा, 4GB RAM के साथ Nokia G11 Plus लॉन्च, 12499 रुपये में ऐसे हैं दमदार फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Nokia G11 Plus में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G11 Plus में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर काम करता है।
  • Nokia G11 Plus में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

Nokia G11 Plus

Photo Credit: Nokia

Nokia G11 Plus गुरुवार को भारत में लॉन्च हो गया। कंपनी ने बुधवार को इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च के लिए एक कैप्शन टीज किया था, जिसमें यह सुझाव दिया गया था कि यह ब्लोटवेयर-फ्री एंड्रॉयड एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। HMD ग्लोबल ने इस किफायती स्मार्टफोन को इस साल के शुरू में जून में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। Nokia G11 Plus में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है। Nokia का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिनों तक का बैकअप दे सकती है।
 

Nokia G11 Plus की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nokia G11 Plus के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Charcoal Grey और Lake Blue कलर्स में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह बजट स्मार्टफोन नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट, रिटेल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।
 

Nokia G11 Plus स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Nokia G11 Plus में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो Nokia G11 Plus में Unisoc T606 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर काम करता है। कंपनी वादा करती है कि वह दो ओएस अपग्रेड और तीन साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान करेगी। कैमरा की बात करें तो Nokia G11 Plus में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.8mm, चौड़ाई 75.9mm, मोटाई 8.55mm और वजन 192 ग्राम है। Nokia G11 Plus में 3 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल SIM, 4G स्मार्टफोन, वाईफाई, ब्लूटूथ v5.0, टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। फेस अनलॉक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें IP52 रेटिंग है जो कि वाटर रेसिस्टेंस है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  4. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.