5,050mAh बैटरी के साथ Nokia G10 भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Nokia G10 की कीमत 12,149 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं नाइट और डस्क। इस स्मार्टफोन को आप Nokia India की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 15 सितंबर 2021 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G10 में सिंगल रैम व स्टोरेज विकल्प मिलता है
  • नोकिया जी10 में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
Nokia G10 स्मार्टफोन को भारत में Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global के नए बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। इस स्मार्टफोन को Nokia G सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर उतारा गया है, जिसमें 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है। नोकिया जी10 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ AI मोड्स और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर मौजूद है, जिसकी बैटरी 5,050 एमएएच की है।
 

Nokia G10 price in India, availability

Nokia G10 की कीमत 12,149 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं नाइट और डस्क। इस स्मार्टफोन को आप Nokia India की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर एक साल तक की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।
Advertisement

नोकिया ने इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट प्रदान करने के लिए Jio के साथ साझेदारी की है। जियो सब्सक्राइबर्स 10 प्रतिशत का इंस्टेंट प्राइज़ सपोर्ट मिलेगा और वह 11,150 रुपये देकर चुनिंदा रिटेल स्टोर्स व MyJio ऐप के माध्यम से फोन को खरीद सकते हैं। वहीं, जियो यूज़र यदि 249 या फिर उससे ऊपर का रीचार्ज कराते हैं, तो वह 4,000 रुपये तक के Myntra, PharmEasy, Oyo और MakeMyTrip ऑफर्स के लिए योग्य होंगे।
 

Nokia G10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया जी10 एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Nokia G10 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में नाइट मोड और पोट्रेट मोड AI कैमरा फीचर्स के साथ मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

सेंसर में एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है। फोन की बैटरी 5,050 एमएएच की है।
Advertisement

फोन का डायमेंशन 164.9X76X9.2mm और भार 197 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.