Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, Nokia C21 Plus बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, Nokia C21 Plus, और Nokia Wireless Headphones की भारत में कीमत की घोषणा अभी कंपनी की तरफ होनी बाकी है। 

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 09:33 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया सी21 में 32GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।
  • Nokia C21 Plus में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आते हैं।
  • Nokia C21 Plus में 4,000mAh बैटरी दी गई है।

Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, और Nokia C21 Plus स्मार्टफोन

Nokia ने Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, और Nokia C21 Plus को आज लॉन्च कर दिया है। ये तीनों ही मॉडल कंपनी के बजट स्मार्टफोन हैं जिन्हें ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन पर स्विच करना चाहते हैं। Nokia C21 Plus में डुअल रियर कैमरा है और Nokia C2 2nd Edition और Nokia C21 रेगुलर वर्जन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। Nokia C2 2nd Edition में डिस्प्ले साधारण पारंपरिक डिजाइन के साथ है जबकि Nokia C21 और Nokia C21 Plus में डिस्प्ले वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ दी गई है। इन तीनों स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने Nokia Wireless Headphones को भी लॉन्च किया है। 
 

Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, Nokia C21 Plus price

Nokia C2 2nd Edition की कीमत EUR 79 (लगभग 6,700 रुपये) से शुरू होती है जबकि Nokia C21 की कीमत EUR 99 (लगभग 8,400 रुपये) से शुरू होती है। Nokia C21 Plus का प्राइस EUR 119 (लगभग 10,100 रुपये) से शुरू है। Nokia C2 2nd Edition और Nokia C21 Plus की सेल अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, Nokia C21 को मार्च के अंत से खरीदा जा सकेगा। Nokia Wireless Headphones को अमेरिका में लॉन्च किया गया है जिनकी कीमत $49.99 (लगभग 3,800 रुपये) बताई गई है। 
Advertisement

Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, Nokia C21 Plus, और Nokia Wireless Headphones की भारत में कीमत की घोषणा अभी कंपनी की तरफ होनी बाकी है। 
 

Nokia C2 2nd Edition specifications

Nokia C2 2nd Edition के एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 11 (Go edition) पर चलता है। इसमें 5.7 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है। फोन में क्वाडकोर MediaTek प्रोसेसर है जिसे 1 जीबी और 2 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। फोन के रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मिलता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी एलईडी फ्लैश मिलता है। फोन में 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/ A-GPS, वायरलेस FM रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है। डिवाइस में 2,400mAh की रिमूवेबल बैटरी है। सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सिलरोमीटर का सपोर्ट है। 
 

Nokia C21 specifications

Nokia C21 भी एक डुअल नैनो सिम फोन है जो एंड्रायड 11 के गो एडिशन पर चलता है। इसमें 6.517 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A चिप है जिसे 2GB और 3GB RAM के साथ पेअर किया गया है। फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है और यह भी एलईडी फ्लैश के साथ है। 
Advertisement

नोकिया सी21 में 32GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक का ऑप्शन मिल जाता है। इसके सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन 3,000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है।  
 

Nokia C21 Plus specifications

Nokia C21 Plus डुअल सिम फोन है जो नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 11 के गो एडिशन पर रन करता है। इसमें 6.517 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले दी गई है। इसमें भी ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A चिप मिलती है। इसे 2GB, 3GB, और 4GB RAM के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

नोकिया सी21 प्लस में डुअल रियर कैमरा है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा फोन में मिलता है जिसके साथ LED फ्लैश भी है। 

Nokia C21 Plus में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसके सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलता है। इसमें रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
Advertisement

फोन में पावर के लिए 4,000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन IP52 सर्टिफिकेशन के साथ आता है जो कि पानी के छींटों में खराब होने से बचाता है। 
 

Nokia Wireless Headphones specifications

Nokia ने अपने नए नोकिया वायरलेस हेडफोन्स को भी लॉन्च किया है। ये 40mm ड्राइवर और सॉफ्ट कुशन डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें कस्टम फिट के लिए एडजस्टेबल आर्म दी गई है। आसानी से रखे जाने के लिए इनमें फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है। वियरेबल में बिल्ट-इन माइक्रोफोन है जिससे हैंड्सफ्री कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा इसमें Alexa, Siri, और Google Assistant वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। Nokia Wireless Headphones में फिजिकल प्लेबैक कंट्रोल दिया गया है। 

ये हेडफोन Bluetooth v5.2 के माध्यम से कनेक्ट होते हैं और इनमें 800mAh की बैटरी दी गई है, जिसे सिंगल चार्ज में 60 घंटे के प्लेबैक टाइम के लिए रेट किया गया है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है। वियरेबल को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इन हेडफोन्स का वजन 188 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

Over-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.