Nokia C12 Launched: 4GB रैम, 3000mAh बैटरी के साथ भारत में Rs 5999 में लॉन्च हुआ ये फोन

HMD ग्लोबल ने भारतीय बाजार में Nokia C12 को लॉन्च कर दिया है। इस नए एंट्री लेवल फोन में एंड्रॉयड गो एडिशन का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • HMD ग्लोबल ने भारतीय बाजार में Nokia C12 को लॉन्च कर दिया है।
  • Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia C12 में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।

Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्लोबल ने भारतीय बाजार में Nokia C12 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए एंट्री लेवल फोन में एंड्रॉयड गो एडिशन का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 2GB वर्चुअल RAM दी गई है। Unisoc चिपसेट के साथ आने वाले Nokia के इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको नोकिया के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Nokia C12 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो कंपनी लिमिटेड टाइम पीरियड के तहत Nokia C12 को 5,999 रुपये में बेचेगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो नोकिया की वेबसाइट के मुताबिक, यह Dark Cyan, Charcoal और Light Mint कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को 17 मार्च से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर खरीद पाएंगे।
 

Nokia C12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले को ऊपर से मजबूत ग्लास की कोटिंग से प्रोटेक्ट किया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc दिया गया है। यह फोन 2GB RAM और 2GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट करता है। वहीं इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Nokia C12 को दो सालों तक (क्वार्टरली) सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो नोकिया के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ड्यूल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन सेफ्टी के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसकी धूल और छींटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। Nokia के इस किफायती फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 12 Go Edition पर काम काम करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.