Nokia C1 Plus एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

Nokia C1 Plus को यूरोप में 69 यूरो (लगभग 6,200 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। यह HMD Global की ओर से अभी तक की सबसे सस्ती 4G पेशकश है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2020 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C1 Plus में 5.45-इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलता है
  • नोकिया सी1 प्लस में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन की बैटरी 2,500mAh की है

Nokia C1 Plus 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है

Nokia C1 Plus को HMD Global ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को मौजूदा Nokia C1 के अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है और कंपनी का कहना है कि यह C1 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा फास्ट होगा और बेहतर 4G स्पीड के साथ आएगा। नोकिया सी1 की तरह नोकिया सी1 प्लस की खासियत भी स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव है। फोन Android 10 (Go Edition) से लैस आता है और इसमें 2,500mAh बैटरी दी गई है।
 

Nokia C1 Plus price

Nokia C1 Plus को यूरोप में 69 यूरो (लगभग 6,200 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। यह HMD Global की ओर से अभी तक की सबसे सस्ती 4G पेशकश है। कंपनी ने इस फोन की उपलब्धता की सटीक जानकारी न देते हुए केवल इतना बताया है कि नोकिया सी1 प्लस ग्लोबल मार्केट में इस महीने के अंत तक उपलब्ध होगा। फोन को रेड और ब्लू रंग के विकल्पों में पेश किया गया है।

फिलहाल इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर कंपनी की ओर से किसी प्रकार की घोषणा नहीं हुई है।
 

Nokia C1 Plus specifications

डुअल सिम नोकिया सी1 प्लस एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इस ओएस की वजह फोन में काफी स्पेस बचेगा, जिसके चलते इसमें 3000 तक गानें या 13 घंटों की एचडी वीडियो स्टोर की जा सकती है। इसमें 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.45-इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। फोन 1 जीबी डीडीआर3 रैम और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले अज्ञात क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस आता है। बैक पर सिंगल और सामने की ओर भी सिंगल कैमरा सेंसर मिलता है। दोनों कैमरे फ्लैश के साथ आते हैं और इनका रिज़ॉल्यूशन 5-मेगापिक्सल है। रियर कैमरा एचडीआर इमेजिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement

Nokia C1 Plus 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। नोकिया सी1 प्लस स्टैंडर्ड 5 वॉट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 2,500mAh बैटरी शामिल है। इसमें रेडियो एफएम भी मिलता है। नोकिया सी1 प्लस का डायमेंशन 149.1x71.2x8.75 एमएम और वज़न 146 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.