Nokia 9 PureView का वीडियो लीक, स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView की एक वीडियो लीक हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जनवरी 2019 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView में मिली पांच रियर कैमरे वाले सेटअप की झलक
  • MWC 2019 में पेश हो सकता है Nokia 9 PureView
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चल सकता है नोकिया 9 प्योरव्यू

Nokia 9 PureView का वीडियो लीक, स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView की एक वीडियो लीक हो गई है। लीक हुई वीडियो में दिख रहा है कि नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन प्योरव्यू डिस्प्ले से लैस है। Nokia 9 PureView कंपनी का पहला पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन होगा। नोकिया 9 प्योरव्यू गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का भी हिस्सा होगा।  

वेबसाइट MySmartPrice द्वारा पब्लिश वीडियो में Nokia 9 PureView का फ्रंट पैनल नजर आ रहा है। यह दिखने में Nokia 8 Sirocco जैसा लग रहा है। वहीं फोन के बैक पैनल पर पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है। हमने लीक हुए कई रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में पहले भी देखा है कि नोकिया 9 प्योरव्यू के पिछले हिस्से में मौजूद पांच कैमरा सेंसर सर्कुलर फॉर्मेट में होंगे। लीक हुई वीडियो में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि फोन में मौजूद कैमरा सेंसर लो-लाइट में खिंची गई तस्वीर की फोटो क्वालिटी को और भी बेहतर बनाएंगे।


इसके अलावा हम इस बात से वाकिफ हैं कि हैंडसेट में ज़ाइस ऑप्टिक्स का इस्तेमाल होगा। Nokia ब्रांड का यह स्मार्टफोन बेहतर एचडीआर अनुभव प्रदान करेगा। हाल ही में सामने आई इस वीडियो में दावा किया गया है कि Nokia 9 PureView में तस्वीर को क्लिक करने के बाद भी उसे री-फोकस करने का विकल्प मिलेगा। वीडियो में नोकिया 9 प्योरप्यू के अन्य स्पेसिफिकेशन को भी हाइलाइट किया गया है।
Advertisement

वीडियो में बताया गया है कि Nokia 9 PureView में 5.99 इंच क्वाडएचडी (2K) प्योर डिस्प्ले पैनल के साथ एचडीआर10 सपोर्ट होगा। इसी के साथ फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब बात सॉफ्टवेयर की। नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई, गूगल लेंस और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आ सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की भी उम्मीद है।

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल अगस्त में माइक्रोसॉफ्ट से प्योरव्यू ब्रांड को अधिगृहीत कर लिया था। Nokia 9 PureView को साल 2018 में लॉन्च होना था लेकिन HMD Global ने बताया था कि कुछ समस्याओं की वजह से लॉन्च में देरी हो रही है। उम्मीद है कि नोकिया 9 प्योरव्यू से पर्दा इस साल बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (Mobile World Congress 2019) के दौरान उठ सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.