Nokia 9 PureView के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लॉन्च से पहले लीक

आधिकारिक लॉन्च से पहले यहां लिस्ट हुआ Nokia 9 PureView। स्पेसिफिकेशन आए सामने।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 फरवरी 2019 17:07 IST
ख़ास बातें
  • 24 फरवरी 2019 को उठ सकता है Nokia 9 PureView से पर्दा
  • पांच रियर कैमरों के कारण बेहद ही खास होगा Nokia 9 PureView
  • नोकिया 9 प्योरव्यू एंड्रॉयड 9 पाई से हो सकता है लैस

Nokia 9 PureView के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लॉन्च से पहले लीक

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन Nokia 9 PureView से इस माह पर्दा उठ सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले गूगल ने एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView के स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है। गूगल एंड्रॉयड एंटरप्राइज कैटलॉग पर Nokia 9 PureView को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से केवल फोन के फीचर्स ही नहीं बल्कि एक तस्वीर को भी शेयर किया गया है। तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल की झलक देखने को मिल रही है।

गूगल एंड्रॉयड एंटरप्राइज कैटलॉग पर Nokia 9 PureView की लिस्टिंग के साथ रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को भी साझा किया गया है। तस्वीर में केवल नोकिया 9 प्योरव्यू का फ्रंट पैनल नजर आ रहा है। फ्रंट पैनल पर नॉच मौजूद नहीं है। लिस्टिंग से नोकिया 9 प्योरव्यू के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चलता है। Nokia 9 PureView में 6 इंच का डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। हैंडसेट में एनएफसी सपोर्ट और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, कहा जा रहा था कि Nokia 9 PureView में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

अब बात सॉफ्टवेयर की। Nokia 9 PureView स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) के साथ आएगा। गूगल एंटरप्राइज डिवाइस डेटाबेस ने फोन की बैटरी क्षमता और प्रोसेसर से संबंधित जानकारी नहीं दी है। लिस्टिंग को सबसे पहले वेबसाइट MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि कंप्यूटर के जरिए गूगल एंड्रॉयड एंटरप्राइज वेबसाइट पर नोकिया 9 प्योरव्यू की लिस्टिंग को एक्सेस नहीं किया जा सकता है। लेकिन मोबाइल डिवाइस से लिस्टिंग को अब भी देख पाना मुमकिन है।

Nokia 9 PureView स्मार्टफोन 18 वाट फास्ट चार्जिंग और बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए लाइट कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी तकनीक के साथ आएगा। 24 फरवरी को बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 9 PureView से पर्दा उठाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Nokia 9 PureView, Android, Google, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  2. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  2. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  3. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  4. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  5. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  7. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  8. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  9. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  10. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.