Nokia 4.2 और Nokia 3.2 हो सकते हैं MWC 2019 में लॉन्च

MWC 2019 के दौरान HMD Global तीन अन्य स्मार्टफोन Nokia 4.2, Nokia 3.2, and Nokia 1 Plus को भी पेश कर सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2019 15:20 IST
ख़ास बातें
  • MWC 2019 में उठेगा Nokia 9 PureView से पर्दा
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Nokia 9 PureView
  • MWC 2019 में लॉन्च हो सकता है Nokia 1 Plus

Nokia 4.2 और Nokia 3.2 हो सकते हैं MWC 2019 में लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global Mobile World Congress 2019 के दौरान आयोजित इवेंट में अपने नए नोकिया स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 से पहले कंपनी के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन Nokia 9 PureView से संबंधित कई लीक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक टिप्स्टर ने एचएमडी ग्लोबल के आगामी स्मार्टफोन के कथित ऑफिशियल रेंडर को शेयर किया है। साथ ही इस बात का भी दावा किया है कि MWC 2019 के दौरान HMD Global तीन अन्य स्मार्टफोन Nokia 4.2, Nokia 3.2, and Nokia 1 Plus को भी लॉन्च कर सकती है।

टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर आगामी Nokia 9 PureView की कथित तस्वीरों को पब्लिश किया है। लीक हुई तस्वीर के बैक पैनल पर एंड्रॉयड वन लिखा नजर आ रहा है। इससे इस बात का संकेत मिलता है कि नोकिया 9 एंड्रॉयड वन के साथ उतारा जा सकता है। इशान अग्रवाल ने Nokia 9 PureView से संबंधित कोई नई जानकारी तो साझा नहीं की है। लेकिन यदि पुरानी लीक रिपोर्ट की माने तो हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
Advertisement

गूगल एंड्रॉयड एंटरप्राइज वेबसाइट पर Nokia 9 लिस्टिंग से इस बात का पता चला था कि हैंडसेट में 6 इंच का डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरिएंट को उतारा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट एनएफसी सपोर्ट से भी लैस होगा। फोन की सबसे बड़ी खूबी बैक पैनल पर दिए पांच कैमरे होंगे, जैसा कि आप लीक तस्वीर में देख सकते हैं। कुछ समय पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल करेगी।
 

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

एचएमडी ग्लोबल द्वारा जारी आधिकारिक टीजर से यह बात तो कंफर्म है कि कंपनी अगले सप्ताह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान Nokia 9 से पर्दा उठाएगी। इशान अग्रवाल ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी भी दी है कि MWC 2019 के दौरान एचएमडी ग्लोबल नोकिया 4.2, नोकिया 3.2 और नोकिया 1 प्लस को लॉन्च कर सकती है। इशान अग्रवाल के मुताबिक, Nokia 4.2 को ब्लैक और पिंक रंग तो वहीं Nokia 3.2 को ब्लैक और सिल्वर रंग में उतारा जाएगा। Nokia 1 Plus के ब्लू, ब्लैक और रेड वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

ऐसा पहली बार है जब नोकिया 4.2 और नोकिया 3.2 के बार में जानकारी सामने आई है। लेकिन नोकिया 1 प्लस से संबंधित जानकारी पहले भी लीक हो चुकी है। लीक हुई जानकारी के अनुसार, स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9, रिजॉल्यूशन 480x960 पिक्सल और स्क्रीन डेंसिटी 213पीपीआई होगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू चिपसेट होगा जिसकी गति 1.5 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) के साथ उतारा जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9 PureView, Nokia 9, Nokia 1 Plus, Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.