नोकिया 9: कीमत, स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में यह है पता

आइए एक नज़र हम नोकिया 9 के बारे में अब तक लीक हुई जानकारियों पर डालते हैं। इस स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2017 12:57 IST
ख़ास बातें
  • बहुप्रतीक्षित नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज वाली होगी
  • Nokia 9 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा
  • हमें उम्मीद है कि एचएमडी ग्लोबल Nokia 9 को इस साल ही लॉन्च करेगी
Nokia 9 स्मार्टफोन के बारे में लंबे समय से जानकारियां लीक होती रही हैं। लीक हुए स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो उनमें से कुछ तो हर रिपोर्ट का हिस्सा हैं, लेकिन हाल के समय में कुछ स्पेसिफिकेशन बदले भी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल का यह पहला फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। गौर करने वाली बात है कि अब तक नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को पेश किया जा चुका है। ऐसे में नोकिया 9 में टॉप एंड स्पेसिफिकेशन और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी होना तय है। तभी यह फोन अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप प्रोडक्ट को सही मायने में चुनौती दे पाएगा।

आइए एक नज़र हम नोकिया 9 के बारे में अब तक लीक हुई जानकारियों पर डालते हैं। इस स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है।
 

नोकिया 9 कीमत और उपलब्धता

बहुप्रतीक्षित नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज वाली होगी। हालांकि, इस संबंध में इंटरनेट पर बेहद ही कम जानकारी सामने आई है।

मई में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि नोकिया 9 की कीमत 750 यूरो (करीब 55,100 रुपये) होगी। इस प्राइस रेंज में आपको सैमसंग और ऐप्पल ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिलते हैं।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें तो अभी बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता। हमें उम्मीद है कि एचएमडी ग्लोबल Nokia 9 को इस साल ही लॉन्च करेगी। लेकिन यह कब होगा, अभी पता नहीं।
 

नोकिया 9 स्पेसिफिकेशन

अहम फ़ीचर की बात करें तो Nokia 9 के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिए जाने की उम्मीद है। नोकिया 9 में फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का सेंसर रहने की उम्मीद है। शुरुआती रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया जाए तो इस फ़ीचर का ज़िक्र हाल में आई मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। ऐसे में इस फीचर का प्रोडक्ट का हिस्सा रहने की पूरी संभावना है।
Advertisement

Nokia 9 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। शुरुआती में जानकारी आई थी कि इस फोन में 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हाल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन 5.3 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका रिज़ॉल्यूशन क्वाडएचडी रहने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर Samsung Galaxy S8, OnePlus 5, Sony Xperia XZ Premium और Xiaomi Mi 6 जैसे प्रीमियम फोन का हिस्सा है।

अब उन फ़ीचर की बात जिन पर स्थिति अभी साफ नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि नोकिया का यह फोन 8 जीबी रैम वाला होगा। लेकिन ज़्यादातर रिपोर्ट में 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट का ज़िक्र किया गया है। गौर करने वाली बात है कि यूएस एफसीसी लिस्टिंग से स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट नहीं होने की जानकारी मिली थी।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने का पता चला था। ताज़ा रिपोर्ट से पता चला था कि नोकिया 9 क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। लेकिन बैटरी की क्षमता का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट में 3800 एमएएच की बैटरी दिए जाने की जानकारी दी गई थी।
Advertisement

नोकिया 9 में आगे की तरफ़ होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट किए जाने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि फोन एक बेज़ेल-लेस फ्लैगशिप होगा। आईपी68 रेटिंग के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक रहने की भी उम्मीद कर सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.