Nokia 6.2 और Nokia 7.2 एक-दूसरे से कितने अलग?

Nokia 6.2 vs Nokia 7.2: हमने आपकी सुविधा के लिए नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, कीमत आदि के बीच की तुलना की है, तो आइए अब आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं...

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 18:26 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.2 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Nokia 6.2 और Nokia 7.2 में हैं 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले
  • नोकिया 7.2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Nokia 6.2 vs Nokia 7.2: नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 एक-दूसरे से कितने अलग?

Nokia 6.2, Nokia 7.2: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने IFA 2019 में नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। पिछले वर्जन की तुलना में नए स्मार्टफोन के कैमरा और अन्य हार्डवेयर में अपग्रेड देखने को मिलेगा। Nokia 6.2 और Nokia 7.2 दोनों ही फोन में बड़े सर्कुलर मॉड्यूल में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच भी है, लेकिन नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 एक-दूसरे से कितने अलग है? हमने आपकी सुविधा के लिए दोनों ही हैंडसेट के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, कीमत आदि के बीच की तुलना की है, तो आइए अब आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं...
 

Nokia 7.2 vs 6.2 price in India (उम्मीद)

एचएमडी ग्लोबल ने बताया है कि नोकिया 6.2 की कीमत यूरोपीय मार्केट में 199 यूरो (करीब 16,000 रुपये) से शुरू होगी। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 20,000 रुपये) है। यह सेरामिक ब्लैक और आइस कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

नोकिया 7.2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (लगभग 28,000 रुपये) है। वहीं इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो (लगभग 24,000 रुपये) है। फोन को सेयान ग्रीन, चारकोल और आइस कलर्स में बेचा जाएगा। फिलहाल, इन फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Nokia 7.2 vs Nokia 6.2 specifications

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल-सिम नोकिया 6.2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डुअल-सिम नोकिया 7.2 एंड्रॉयड 9 पाई से लैस है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। नोकिया 6.2 स्मार्टफोन में हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Nokia 6.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। नोकिया 7.2 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
 

Nokia 7.2 vs Nokia 6.2: Cameras

नोकिया 6.2 में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 

Nokia 7.2 vs Nokia 6.2: बैटरी, कनेक्टिविटी

अब बात बैटरी क्षमता की। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 में जान फूंकने केलिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस नहीं है। नोकिया 6.2 के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। नोकिया 7.2 के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही फोन Android One प्रोग्राम का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.