‘Nokia 5710 एक्‍सप्रेस ऑडियो’ फोन लॉन्‍च, बैक साइड में लगे हैं TWS ईयरबड्स, जानें प्राइस

Nokia के इस फीचर फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है और यह Unisoc T107 प्रोसेसर से पावर्ड है।

विज्ञापन
Written by जैसमीन जोस, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 13:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है
  • यह Unisoc T107 प्रोसेसर से पावर्ड है
  • फोन में स्क्रीन के दोनों ओर म्‍यूजिक कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं

यह फोन ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी और चार्जिंग के लिए एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट को सपोर्ट करता है। फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है।

Photo Credit: Nokia

नोकिया (Nokia) ने मंगलवार को इंडिया में एक यूनीक फीचर फोन को लॉन्‍च किया। Nokia 5710 XpressAudio नाम की यह डिवाइस इनबिल्‍ट वायरलैस स्‍टीरियो ईयरफोन्‍स के साथ आती है। यानी फोन के साथ कंपनी TWS भी ऑफर कर रही है, जो फोन के बैक साइड में लगे हैं। बताया जाता है कि इन्‍हें फोन में रखा और चार्ज किया जा सकता है। Nokia के इस फीचर फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है और यह Unisoc T107 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में स्क्रीन के दोनों ओर म्‍यूजिक कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं। डिस्प्ले के नीचे एक T9 कीबोर्ड है। फोन के बैकसाइड में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। इसमें 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है। Nokia 5710 XpressAudio कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। बताया गया है कि 19 सितंबर को इसे अन्‍य प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।  
 

Nokia 5710 XpressAudio के इंडिया में प्राइस 

Nokia 5710 XpressAudio की भारत में कीमत 6,499 रुपये में तय की गई है। हालांकि इस हैंडसेट को वर्तमान में कंपनी की वेबसाइट पर 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में लाया गया है। जैसा कि हमने बताया Nokia 5710 XpressAudio को कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है और 19 सितंबर को रिटेल स्टोर्स में बिक्री के लिए लाया जाएगा। 
Advertisement
 

Nokia 5710 XpressAudio के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आनेवाले ‘नोकिया 5710 एक्सप्रेसऑडियो' में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Nokia के S30+ OS पर चलता है। फोन में इनबिल्ट वायरलेस ईयरबड्स दिए गए हैं। यह 128MB इनबिल्ट स्टोरेज और 48MB तक रैम से लैस है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 5710 XpressAudio में 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फोन ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी और चार्जिंग के लिए एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट को सपोर्ट करता है। फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 4जी कनेक्टिविटी वाले डुअल सिम के साथ यह 20 दिनों तक स्टैंडबाय बैटरी लाइफ देता है। साथ ही  4जी कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करते हुए दो डुअल सिम के साथ 6 घंटे तक का टॉकटाइम ऑफर करता है। फोन का वजन 129.1g है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.