Nokia 5.4 जल्द दे सकता है दस्तक, Nokia 5.3 से बेहतर प्रोसेसर मिलने का दावा

रिपोर्ट कहती है कि Nokia 5.4 दो विकल्पों में आएगा, जो 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। इसके ब्लू और पर्पल रंग विकल्पों में उपलब्ध होने की संभावना है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 नवंबर 2020 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.4 में Nokia 5.3 से तेज़ प्रोसेसर मिलने का दावा किया गया है
  • स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 4 जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज विकल्प शामिल होने का भी दावा है

Nokia 5.4 को 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Nokia 5.4 को जल्द ही होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसर का नाम लिए बिना, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में तेज़ चिपसेट से लैस होगा। यह कहा जा रहा है कि फोन दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिनमें 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प होंगे। इनमें से 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को दो ऑस्ट्रेलियाई रिटेल प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।

Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित Nokia 5.4 मिड-रेंज स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 6.4-इंच का होल-पंच डिस्प्ले होगा और यह Nokia 5.3 की तुलना में तेज़ चिपसेट से लैस होगा। याद दिला दें कि नोकिया 5.3 को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, रिपोर्ट में नए नोकिया 5.4 स्मार्टफोन में शामिल प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया।

इसके अलावा, रिपोर्ट कहती है कि अफवाहों में चल रहा Nokia 5.4 दो विकल्पों में आएगा, जो 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। इसके ब्लू और पर्पल रंग विकल्पों में उपलब्ध होने की संभावना है।

इससे अलग, बता दें कि कथित नोकिया 5.4 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को दो ऑस्ट्रेलियाई रिटेलर प्लेटफॉर्म- Acquire and Aus Shop IT पर देखा गया है। Acquire के पास इसके ब्लू और पर्पल दोनों रंग विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि Aus Shop IT फोन को केवल पर्पल रंग के वेरिएंट में बेच रहा है।  Acquire में फोन को AUD 370 (लगभग 20,223 रुपये) में लिस्ट किया गया है और Aus Shop IT पर फोन की कीमत AUD 348 (लगभग 19,000 रुपये) में लिस्टेड है। कीमत के अलावा, स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  5. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  2. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  3. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  4. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  5. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
  7. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  9. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
  10. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.