Nokia 5.3, Redmi Note 9 Pro और Realme 6 में कौन बेहतर?

Nokia 5.3, Redmi Note 9 Pro और Realme 6 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। आपकी सुविधा के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर नोकिया 5.3 की तुलना रेडमी नोट 9 प्रो और रियलमी 6 से की है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.3, Redmi Note 9 Pro और Realme 6 है चार रियर कैमरे वाले फोन
  • रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 की है
  • नोकिया 5.3 में दी गई है 4,000 एमएएच की बैटरी

तीनों स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है

Nokia 5.3, नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। नोकिया 5.3 की खासियत स्टॉक एंड्रॉयड है, जिसे जल्द ही एंड्रॉयड 11 पर भी अपग्रेड किया जाएगा। भारत में लॉन्च के बाद नोकिया 5.3 उन ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, तो किफायती स्मार्टफोन की तलाश कर रहे थे। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नया नोकिया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इस प्राइस रेंज में नोकिया 5.3 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में Redmi Note 9 Pro और Realme 6 से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Nokia 5.3, Redmi Note 9 Pro और Realme 6 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। भले ही कीमत तीनों ही फोन की शुरुआती कीमत एक जैसी हो, लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर नोकिया 5.3 की तुलना रेडमी नोट 9 प्रो और रियलमी 6 से की है।
Advertisement
 

Nokia 5.3 vs Realme 6 vs Redmi Note 9 Pro : price in India

जैसे कि हमने बताया भारत में नोकिया 5.3 की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है, जबकि इसके 6 जीबी  रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 15,499 रुपये है। यह फोन आपको सयान, सैंड और चारकोल रंग विकल्पों में मिलेगा। हालांकि, Nokia 5.3 की सेल भारत में 1 सितंबर से शुरू होगी।

वहीं, रियलमी 6 की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। Realme 6 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और हाई-एंड 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में क्रमश: 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में बेचा जाता है। रियलमी 6 को कोमेट ब्लू और कोमेट व्हाइट रंग के विकल्पों में बेचा जाता है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 9 प्रो को आप ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।
 
 

Nokia 5.3 vs Realme 6 vs Redmi Note 9 Pro: specifications

तीनों ही फोन डुअल-सिम से लैस हैं, जो एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं। नोकिया 5.3 फोन में 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। रियलमी 6 फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम शामिल है। हालांकि, रेडमी नोट नोट 9 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह 6 जीबी तक रैम सपोर्ट करता है।
Advertisement

फोटोग्राफी की बात करें, तो तीनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। हालांकि, नोकिया 5.3 में आपको एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। Nokia 5.3 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। बात रियलमी 6 की करें, तो इस फोन में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेंसर पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। रियलमी फोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो होल-पंच कटआउट में सेट है। रेडमी नोट 9 प्रो में 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

नोकिया 5.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Nokia 5.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी 6 में UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। विकल्प दो हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम। रेडमी नोट 9 प्रो में 128 जीबी तक की स्टोरेज आती है, जिसमें आपको 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है। रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Guaranteed software and security updates
  • Clean UI
  • No Bloatware
  • Bad
  • Average camera performance
  • Relatively slow charging
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.