Nokia 3210 4G, HMD Pulse+, HMD Legend और HMD T21 टेबलेट होंगे जल्द लॉन्च, जानें सबकुछ

Nokia 3210 4G ग्रंज ब्लैक, स्कूबा ब्लू और Y2K गोल्ड शेड्स में आएगा। दूसरी ओर Nokia 225 4G को डार्क ब्लू और पिंक शेड में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3210 4G ग्रंज ब्लैक, स्कूबा ब्लू और Y2K गोल्ड शेड्स में आएगा।
  • Nokia 225 4G को डार्क ब्लू और पिंक शेड में पेश किया जा सकता है।
  • HMD Pulse+ मिडनाइट ब्लू कलर में आने की उम्मीद है।

Nokia G42 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्लोबल कथित तौर पर नए HMD और Nokia ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में एक टिपस्टर ने आगामी स्मार्टफोन के नाम, उनके कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस को लीक कर दिया है। नोकिया-ब्रांडेड स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर कंपनी एक टैबलेट समेत कुल 9 नए डिवाइसेज की घोषणा कर सकती है। हालांकि, लॉन्च टाइमलाइन की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने एक्स पर दावा किया कि HMD जल्द ही कई नए नोकिया-ब्रांडेड और HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। टिपस्टर के अनुसार, Nokia 3210 4G, Nokia 225 4G, Nokia 235 4G, HMD Pulse+, HMD Pulse Pro, HMD Legend, HMD Legend+ और HMD Legend Pro जल्द ही लॉन्च होंगे। इसके अलावा कंपनी एक नए HMD T21 टैबलेट को भी पेश कर सकती है।

टिपस्टर ने संभावित डिवाइसेज के कलर ऑप्शन समेत कथित स्पेसिफिकेशंस को भी साझा किया है। कहा जाता है कि Nokia 3210 4G ग्रंज ब्लैक, स्कूबा ब्लू और Y2K गोल्ड शेड्स में आएगा। दूसरी ओर Nokia 225 4G को डार्क ब्लू और पिंक शेड में पेश किया जा सकता है। HMD Pulse+ को 6.56 इंच की डिस्प्ले के साथ मिडनाइट ब्लू कलर में आने की उम्मीद है। HMD Pulse Pro को ब्लैक ओशन, ग्लेशियर ग्रीन और ट्वाइलाइट पर्पल शेड्स में पेश किए जाने की उम्मीद है। कहा जाता है कि इन दोनों मॉडल में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज है।

इसके अलावा टिपस्टर ने HMD Pulse Pro की कथित टेलीकम्युनिकेशन और डिजिटल रेगुलेटरी ऑथोरिटी (TDRA) लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। 25 मार्च की लिस्टिंग से मॉडल नंबर TA-1595 का पता चला है। इससे नाम का भी पता चलता है। एचएमडी ग्लोबल ने फिलहाल इन नाम वाले नए मॉडल को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है तो यह जानकारी कितनी सटीक है यह लॉन्च होने पर ही पता चलेगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.