Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Nokia 300 Power Bank फोन एक पावर फीचर फोन है क्योंकि कंपनी ने इसे छोटे से फोन में 3700mAh बैटरी को पैक किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जुलाई 2026 11:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है।
  • फोन में रियर साइड में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है।
  • फोन 32GB तक एक्सपेंडेबल मैमोरी को सपोर्ट कर सकता है।

Nokia 300 Power Bank फोन को कंपनी ने मार्केट में फीचर फोन के रूप में पेश कर दिया है।

Photo Credit: X/@smashx_60

Nokia 300 Power Bank फोन को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। यह मोबाइल डिवाइस एक फीचर फोन है। जैसा कि नाम से पता चलता है, कंपनी ने इसे पावर फोन के तौर पर पेश किया है। फोन को ब्रांड की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है जिसमें इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठ गया है। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है। यह एक मजबूत बॉडी के अंदर पेश किया गया है। साथ ही इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी मिल जाती है। फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है जो एक फीचर फोन के लिहाज से बहुत बड़ा हाइलाइट  है। आइए जानते हैं इस सॉलिड फोन में कंपनी ने और क्या दिया है खास। 

Nokia 300 4G Power Bank Price

Nokia 300 Power Bank को कंपनी ने फिलिपींस की मार्केट में पेश किया है। फोन की कीमत PHP 1,990 (लगभग 3,000 रुपये) है। इसे Shopee से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फोन को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है जिसमें Black, Green और Gold को शामिल किया गया है। 

Nokia 300 4G Power Bank
- 2.4" QVGA
- 0.3MP Camera
- 3700mAh, 18W
- Up to 44Days* battery
- microSD 32GB
- IP65, Rugged, 5W Reverse, Media player, FM Radio, BT, 3.5mm. audio, Hight Intensity Torch, USB-C, etc. pic.twitter.com/CWHYtE3OpF

— HMD_MEME'S (@smashx_60) July 17, 2026

Nokia 300 4G Power Bank Specifications

Nokia 300 4G Power Bank एक फीचर फोन है जो मजबूती के लिहाज से डिजाइन किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक रग्ड बिल्ड में पेश किया गया है। इसे एंटी स्लिप डिजाइन दिया गया है यानी हाथ में यह मजबूत पकड़ बनाता है। फोन में रियर साइड में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। फोन को कंपनी ने IP65 रेटिंग दी है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसी के साथ कंपनी ने इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया है। फोन 32GB तक एक्सपेंडेबल मैमोरी को सपोर्ट कर सकता है। 

Advertisement

Nokia 300 Power Bank फोन एक पावर फीचर फोन है क्योंकि कंपनी ने इसे छोटे से फोन में 3700mAh बैटरी को पैक किया है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 45 दिन तक चल सकती है जो कि फोन का स्टैंडबाय टाइम है। वहीं, 26 घंटे का टॉकटाइम और 23 घंटे तक यह टॉर्च के जलते रहने पर चल सकता है। इसकी टॉर्च को लेकर भी ब्रांड ने बड़ा दावा किया है। कहा गया है कि इसकी टॉर्च एक रेगुलर फीचर फोन से 5 गुना ज्यादा रोशनी देती है, वहीं एक iPhone 16 Pro से दोगुनी ज्यादा तेज चमकती है। 

इस फोन का एक यूनीक फीचर इसमें रीवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह फोन एक पावरबैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए फोन में एक खास बटन दिया गया है। बटन के दबाते ही इसमें रीवर्स वायर्ड चार्जिंग शुरू हो जाती है, यानी यह एक पावरबैंक बन जाता है। इसके लिए यह 5W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.