Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C से उठा पर्दा, जानें इनके बारे में

नाम के अलावा नोकिया 3.1 ए और नोकिया 3.1 सी के बीच कोई अंतर नहीं है। HMD Global ने बयान जारी करके बताया कि दोनों ही हैंडसेट में 5.45 इंच के आईपीएस डिस्प्ले हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जून 2019 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C में स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • 8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस कैमरे हैं दोनों नोकिया स्मार्टफोन में
  • नोकिया 3.1 ए और नोकिया 3.1 सी की कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है
HMD Global ब्रांड ने दो नए Nokia स्मार्टफोन अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किए हैं। ये हैं- Nokia 3.1 A और Nokia3.1 C। दोनों ही फोन बीते साल मई महीने में लॉन्च हुए Nokia 3.1 के नाम से प्रेरित लगते हैं। लेकिन ये बेहतर स्पेसिफिकेशन और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं। फिलहाल, Nokia 3.1 A और Nokia3.1 C को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Nokia 3.1 A, Nokia 3.1 C की कीमत

दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। बताया गया है कि Nokia 3.1 A ब्लैक रंग में मिलेगा। इच्छुक ग्राहक Nokia 3.1 C को व्हाइट रंग में खरीद पाएंगे।
Advertisement
 

Nokia 3.1 A, Nokia 3.1 C स्पेसिफिकेशन

नाम के अलावा नोकिया 3.1 ए और नोकिया 3.1 सी के बीच कोई अंतर नहीं है। HMD Global ने बयान जारी करके बताया कि दोनों ही हैंडसेट में 5.45 इंच के आईपीएस डिस्प्ले हैं। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन एचडी+ है और यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।

Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ये आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं। हैंडसेट एडेपटिव ब्राइटनेस और एडेपटिव बैटरी जैसे फीचर से लैस हैं। पिछले हिस्से पर दोनों ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। मोशन फोटोज़ नाम का नया फीचर कैमरा सेटअप का हिस्सा है। इसकी मदद से यूज़र फोटो खींचते वक्त एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2990 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2990 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.