48MB रैम, 128MB स्टोरेज के साथ Nokia 2660 फ्लिप फोन भारत में Rs 4,699 में लॉन्च, इतने मेगापिक्‍सल का है कैमरा

Nokia 2660 Flip की भारत में कीमत 48MB RAM + 128MB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 4,699 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल यह फोन नोकिया की वेबसाइट पर ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 17:28 IST
ख़ास बातें
  • यह ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है
  • नोकिया ने फ्लिप फोन को सबसे पहले इस साल जुलाई में पेश किया था
  • Nokia 2660 Flip में ब्लूटूथ v4.2 का सपोर्ट है

Nokia 2660 Flip डुअल-सिम (नैनो) के साथ आता है, जो 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

Nokia 2660 Flip भारत में लॉन्च हो गया है। फ्लिप फोन नोकिया की सीरीज 30+ OS पर चलता है। इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी मिलती है। फोन में QVGA रेजॉलूशन के साथ 2.8 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और QQVGA रेजॉलूशन के साथ 1.77 इंच का आउटर डिस्प्ले है। यह Unisoc T107 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 48MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। Nokia 2660 Flip को तीन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।
 

Nokia 2660 Flip के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता

Nokia 2660 Flip की भारत में कीमत 48MB RAM + 128MB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 4,699 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल यह फोन नोकिया की वेबसाइट पर ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। नोकिया ने फ्लिप फोन को सबसे पहले इस साल जुलाई में पेश किया था। इस महीने की शुरुआत में Nokia 2660 Flip को भारत छोड़कर चुनिंदा मार्केट्स में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Nokia 2660 Flip के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Nokia 2660 Flip डुअल-सिम (नैनो) के साथ आता है, जो 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फ्लिप फोन, सीरीज 30+ ओएस पर चलता है। इसमें QVGA रेजॉलूशन के साथ 2.8 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और QQVGA रेजॉलूशन के साथ 1.77 इंच का डिस्प्ले है। यह Unisoc T107 प्रोसेसर से पावर्ड है, जो 48MB रैम और 128MB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32GB तक) बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। 

Nokia 2660 Flip में ब्लूटूथ v4.2 का सपोर्ट है साथ ही माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक 3.5mm का ऑडियो जैक है। इसमें 2.75W चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल 4G सिम पर म‍ैक्सिमम 24.9 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है और मैक्सिमम 6.5 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। फोन का वजन लगभग 123 ग्राम है।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.