Nokia 225 4G 2024 के रेंडर, स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होगा खास

Nokia 225 4G 2024 कथित तौर पर S30+ OS पर चलेगा और इसमें नंबर पैड के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 225 4G 2024 कथित तौर पर S30+ OS पर चलेगा।
  • Nokia 225 4G 2024 में नंबर पैड के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • Nokia 225 4G 2024 में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी जा सकती है।

Nokia 225 4G 2024 में 2.4 इंच की डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Android Headlines/ @OnLeaks

Nokia कथित तौर पर Nokia 225 4G को नए अंदाज में पेश करने तैयारी कर रहा है। हाल ही में Nokia 225 4G 2024 के रेंडर कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रेंडरर्स में Nokia 225 दो कलर ऑप्शन में नजर आया है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एचएमडी के इन-हाउस S30+ OS से लैस होगा। इसमें 64MB RAM और 128MB स्टोरेज मिल सकती है। आगामी Nokia 225 4G 2024 एडिशन अपने 2020 एडिशन के समान होने की उम्मीद है। यहां हम आपको Nokia 225 4G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia 225 4G 2024 की कीमत


कीमत की बात करें तो Nokia 225 4G 2024 की कीमत EUR 100 (लगभग 8,000 रुपये) हो सकती है। इस महीने के आखिर में यूरोप और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में इसके आने की उम्मीद है। HMD ने 2020 में Nokia 225 4G को 3,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था।


Nokia 225 4G 2024 कलर और डिजाइन


जाने-माने टिपस्टर स्टीव एच. मैकफली (@OnLeaks) ने एंड्रॉइड हेडलाइंस के साथ साझेदारी में Nokia 225 4G 2024 एडिशन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। लीक हुए रेंडर में फोन पिंक और ग्रीन-ब्लू कलर में नजर आया है, जिसके पीछे HMD और Nokia ब्रांडिंग है। इसमें फ्लैशलाइट के साथ रियर में सिंगल कैमरा सेंसर देखा गया है।


Nokia 225 4G 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Nokia 225 4G 2024 कथित तौर पर S30+ OS पर चलेगा और इसमें नंबर पैड के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले होगी। इस फोन के रियर में VGA कैमरा या 3 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसमें 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 1,450mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि Nokia 225 4G 2020 मॉडल की 1,150mAh बैटरी से अधिक होगी। Nokia 225 4G 2024 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आने की उम्मीद है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा नया मॉडल अपने 2020 मॉडल के समान होने की संभावना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.