Nokia 130 music और Nokia 150 फीचर फोन भारत में लॉन्‍च, दाम Rs 1849 से शुरू, जानें खूबियां

Nokia 130 Music की शुरुआती कीमत 1,849 रुपये है। Nokia 150 2G फोन के दाम 2,699 रुपये हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ने भारत में 2 फीचर फोन किए लॉन्‍च
  • Nokia 130 music और Nokia 150 को किया गया पेश
  • शुरुआती कीमत 1,849 रुपये है

पर्पल और लाइट गोल्ड कलर वाले Nokia 130 Music की कीमत 1,949 रुपये है।

Photo Credit: Nokia

Nokia New Feature phones Launched : रिलायंस जियो (Jio) ने हाल ही में Jio Bharat V2 नाम का फीचर फोन लॉन्‍च करके सनसनी मचाई है। इसे मार्केट में मौजूद सबसे सस्‍ता 4G फीचर फोन बताया जाता है। इस कैटिगरी में नोकिया फोन्‍स को बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल भी काफी लोकप्रिय रही है। गुरुवार को HMD ग्‍लोबल ने 2 नए नोकिया फीचर फोन लॉन्‍च किए हैं। इनके नाम हैं- Nokia 130 Music और Nokia 150 2G फीचर फोन। जैसाकि नाम से ही पता चलता है नोकिया 130 म्‍यूजिक को एमपी3 प्‍लेयर और अच्‍छे लाउडस्‍पीकर के साथ पैक किया गया है। वहीं, नोकिया 150 2G एक मजबूत डिजाइन के साथ आने वाला फोन है। 
 

Nokia 130 Music और Nokia 150 2G के भारत में दाम 

Nokia 130 Music की शुरुआती कीमत 1,849 रुपये है। यह डार्क ब्‍लू कलर वेरिएंट के दाम हैं। पर्पल और लाइट गोल्ड कलर वाले Nokia 130 Music की कीमत 1,949 रुपये है। इसे Nokia.com/phones के अलावा रिटेल स्‍टोर्स से खरीदा जा सकेगा। Nokia 150 2G फोन के दाम 2,699 रुपये हैं। यह तीन कलर ऑप्‍शंस में आता है, लेकिन उपलब्‍धता को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
Advertisement
 

Nokia 130 Music और Nokia 150 2G के प्रमुख स्‍पेसिफि‍केशंस 

Nokia 130 Music की बड़ी ताकत इसका म्‍यूजिक प्‍लेयर और तेज लाउडस्‍पीकर हैं। फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले है। यह नोकिया के अपने ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है और 4MB इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है। अच्‍छी बात है कि स्‍टाेरेज को एसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें वायरलेस FM रेडियो के साथ ही एमपी3 प्‍लेयर दिया गया है। दो सिम लगाए जा सकते हैं। बैटरी रिमूवेबल है। 

वहीं, Nokia 150 2G में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे स्‍प्‍लैश प्रूफ बनाती है। इस फोन में भी 4MB का इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 1450 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में भी एफएम रेडियो और एमपी3 प्‍लेयर की खूबियां मिलती हैं।  
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.