Nokia 1 Plus की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लीक, एंड्रॉयड पाई होने का दावा

HMD Global बार्सिलोना में 24 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी द्वारा अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 10:55 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 1 प्लस में 1 जीबी रैम दिए जाने का दावा है
  • Nokia 1 Plus में 480x960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा
  • Nokia 1 Plus 24 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Nokia 1 Plus

Photo Credit: TigerMobiles

HMD Global बार्सिलोना में 24 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी द्वारा अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि कंपनी एक प्रीमियम हैंडसेट के साथ बजट स्मार्टफोन Nokia 1 Plus को भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) के साथ चुनिंदा स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। नोकिया 1 प्लस कम रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा। अच्छी बात यह है कि Nokia 1 Plus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें Android 9 Pie (Go edition) हो सकता है।

TigerMobiles ने नोकिया 1 प्लस के बारे में जानकारी सार्वजनिक की है। इसमें एक कथित रेंडर और चुनिंदा स्पेसिफिकेशन शामिल हैं। रेंडर से पता चलता है कि नोकिया के इस फोन में एक सेल्फी सेंसर होगा और यह चौड़े बेज़ल के साथ आएगा। बजट स्मार्टफोन होने के कारण ये स्पेसिफिकेशन चौंकाने वाले नहीं लगते। सॉफ्टवेयर की बात करें तो एचएमडी ग्लोबल का यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फोन में गो एडिशन होगा जो अब तक कम दाम वाले फोन का हिस्सा रहा है।

हार्डवेयर की बात करें तो Nokia 1 Plus में 480x960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 213 पिक्सल प्रति इंच स्क्रीन डेनसिटी के साथ आएगा। लीक के मुताबिक, इस नोकिया फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू प्रोसेसर और PowerVR GE8100 जीपीयू दिया जाएगा।

नोकिया 1 प्लस में 1 जीबी रैम दिए जाने का दावा है। हालांकि, इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। कैमरे के बारे में भी कुछ ठोस जानकारी नहीं दी गई है। Nokia 1 Plus डुअल सिम (नैनो), वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा। खबर है कि इस फोन में नोकिया 1 वाले ही सेंसर होंगे। हालांकि, नोकिया 1 प्लस की कीमत और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 1 Plus, Nokia, HMD Global, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.