इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने 16GB RAM और 50MP कैमरा वाला Nio Phone किया लॉन्च, जानें कीमत

Nio Phone परफॉर्मेंस एडिशन 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत Yuan 6,499 (लगभग 75,017 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Nio Phone में 6.81 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Nio Phone में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • Nio Phone में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है।

Nio Phone में 6.81 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nio

लोकप्रिय चीनी इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माता कंपनी Nio ने शंघाई में एक इवेंट के दौरान अपना पहला स्मार्टफोन  Nio Phone लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक्स अब तक सामने आईं थी। Nio Phone कई कारों को कंट्रोल कर सकता है और स्मार्टफोन बंद होने पर भी इसे अनलॉक कर सकता है। यहां हम आपको Nio Phone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nio Phone की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Nio Phone परफॉर्मेंस एडिशन 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत Yuan 6,499 (लगभग 75,017 रुपये) है। वहीं अल्टीमेट एडिशन 12GB + 1TB वेरिएंट की कीमत Yuan 6,899 (लगभग 78,517 रुपये) और ईपी एडिशन 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत Yuan 7,499 (लगभग 85,346 रुपये) है।
 

Nio Phone के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nio Phone में 6.81 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 1-120Hz है। यह डिस्प्ल 515 पिक्सल डेंसिटी और HDR 10+ का सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए यह 16GB RAM और 1TB से लैस है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, वहीं 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Sky UI स्किन पर काम करता है।

Nio Phone में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Nio Phone कारों को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। इसमें एक अलग बटन भी है जो कार के लिए चाबी के तौर पर काम कर सकता है। स्मार्टफोन में एक स्टैंडअलोन ऐप है जो स्मार्टफोन को कार के साथ ज्यादा आसानी से कनेक्ट करने में मदद करता है। कार को कंट्रोल करने के अलावा स्मार्टफोन से अन्य फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.