1000 Km की जबरदस्त रेंज से लैस है NIO ET5 इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत

नई ET5 इलेक्ट्रिक सेडान में आगे की तरफ 150kW और पीछे 210kW द्वारा क्षमता की मोटर लगी है, जो मिलकर 360kW या 483 hp के साथ 700Nm का  टार्क पैदा करती हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 22:25 IST
ख़ास बातें
  • NIO ET5 चीन में हुई लॉन्च
  • सितंबर 2022 तक चीन में उपलब्ध डीलरशिप पर उपलब्ध होगी इलेक्ट्रिक कार
  • 1,000 किलोमीटर तक सर्टिफाइड रेंज से लैस है कार

NIO ET5 मौजूदा ET7 का टोन डाउन मॉडल है

NIO ने हाल ही में नई ET5 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। कथित तौर पर यह इलेक्ट्रिक सेडान कार (Electric car) ET7 मॉडल का टोन डाउन मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है और अपनी कीमत और इसमें मौजूद फीचर्स के लिहाज से Tesla Model 3 को टक्कर देगी।  ET5 एक अपने पिछले डिज़ाइन के मुकाबले कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में आती है। यह नई इलेक्ट्रिक कार आधुनिक डिज़ाइन के साथ आती है। NIO ET5 की पावर की बात करें, तो यह कार कथित तौर पर फ्रंट में 150kW और रियर में 210kW क्षमता से लैस मोटर के साथ आती है, जो 0-100 kmph की स्पीड मात्र 4.3 सेकंड में पकड़ सकती है।

Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि नया NIO ET5 को सितंबर 2022 तक चीन की डीलरशिप में उपलब्ध होगी कार। इसकी कीमत 328,000 युआन (लगभग 39 लाख रुपये) है। NIO ने अभी तक चीन के बाहर के मार्केट के लिए किसी भी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे कहती है कि नई ET5 इलेक्ट्रिक सेडान में आगे की तरफ 150kW और पीछे 210kW द्वारा क्षमता की मोटर लगी है, जो मिलकर 360kW या 483 hp के साथ 700Nm का  टार्क पैदा करती हैं। इसके साथ इंजन मात्र 4.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंज की बात करें, तो ET5 चीन की लाइट-ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकिल (CLTC) के हिसाब से 75 kWh स्टैंडर्ड रेंज बैटरी के साथ 550 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। वहीं, 100 kWh क्षमता की बैटरी के साथ, इसने 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी हासिल की। इतना ही नहीं, 150 kWh क्षमता की बैटरी के साथ यह कार 1,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज निकाल सकती है।

बता दें कि NIO ET5 एल्यूमीनियम कास्टिंग के साथ देश में विकसित 4 पिस्टन फिक्स्ड कैलिपर पर बनाई गई है, जो इसे समान  स्पीड से केवल 33.9 मीटर में पूरी तरह से रोकने में सक्षम बनाता है। यही कारण है कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार अच्छी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.