स्टोरेज की परेशानी खत्म करने वाला नेक्स्टबिट रॉबिन फोन 16 फरवरी से मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जनवरी 2016 16:48 IST
नेक्स्टबिट के चीफ डिजाइन स्कॉट क्रॉएल ने सीईएस 2016 ट्रेड शो में खुलासा किया कि नेक्स्टबिट रॉबिन किकस्टार्टर का समर्थन करने वाले लोगों को 16 फरवरी से स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएगा। सबसे पहले उन 1000 यूज़र को हैंडसेट दिया जाएगा जिन्होंने सबसे पहले इस किकस्टार्टर कंपनी के प्रोजेक्ट का समर्थन किया था। बाकी समर्थकों को फरवरी के अंत तक स्मार्टफोन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

स्कॉट क्रॉएल ने आगे बताया कि फिलहाल इस स्मार्टफोन का जीएसएम वर्ज़न ही दिया जा रहा है। सीडीएमए वर्ज़न साल के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 जनवरी तक की जा सकती है। क्लाउड स्टोरेज के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की बुकिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी। भारत में भी इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग की जा सकती है इसकी कीमत 399 डॉलर (करीबी 26,000 रुपये) है। इसे भारत में मंगवाने के लिए अतिरिक्त 70 डॉलर (करीब 4,600 रुपये) चुकाने होंगे।
Advertisement

नेक्स्टबिट रॉबिन को कंपनी किकस्टार्टर प्रोग्राम के तहत पेश किया था। इसके लिए कंपनी ने 500,000 डॉलर (करीब 3.26 करोड़ रुपये) का फंडिंग गोल रखा था जिसे मार्केट से जबरदस्त समर्थन मिला। कंपनी ने ने 1,362,344 डॉलर (करीब 8.9 करोड़ रुपये) की फंडिंग पाई।  

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्स्ल) डिस्प्ले के साथ आएगा। यह मिंट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने बताया है कि रॉबिन हैंडसेट का इस्तेमाल किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इसपर अपलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.