Poco F2 स्मार्टफोन 12 मई को दे सकता है दस्तक, एक रिपोर्ट का दावा

हाल ही में Poco M2 Pro भी एक लीक में देखा गया है। स्मार्टफोन को कथित तौर पर Xiaomi India के RF एक्सपोज़र पेज पर देखा गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 मई 2020 12:40 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Poco M2 Pro को लेकर भी आ चुकी है एक लीक
  • Poco F2 Pro को लेकर भी चल रही है कई अफवाहें
  • एक रिपोर्ट का दावा कि कंपनी 12 मई को आयोजित कर रही है एक ऑनलाइन इवेंट

हाल ही में Poco M2 Pro को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आ चुकी है

Poco ने अपना सबसे पहला स्मार्टफोन Poco F1 साल 2018 में लॉन्च किया था और अब लगभग दो साल बाद कंपनी इस लाइनअप को आगे बढ़ाने जा रही है। पिछले कुछ समय से कुछ नए पोको स्मार्टफोन लीक्स, अफवाहों और आधिकारिक टीज़र्स के जरिए पोको फैन्स की उम्मीदे बढ़ा रहे हैं। जहां एक ओर Poco F2 पर फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर Poco F2 Pro को लेकर हमें कुछ लीक्स देखने को मिल गए हैं। यहां तक कि हालिया लीक में पोको के एक बिल्कुल नए Poco M2 Pro स्मार्टफोन की जानकारी भी सामने आई है। अब, शाओमी की स्पैनिश पीआर एजेंसी ने कथित तौर पर 12 मई को होने वाले एक पोको इवेंट के लिए वर्चुअल इनवाइट भेजे हैं। पोको के ट्विटर अकाउंट ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि आगामी फोन "2nd Generation" फोन होगा जो कि पोको एफ2 स्मार्टफोन हो सकता है।

Android Authority की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें एक ऑनलाइन पोको इवेंट का इनवाइट मिला है, जो 12 मई को आयोजित होगा। इवेंट का समय साझा नहीं किया गया है और इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इवेंट को कहां लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन हम पोको द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए पोस्ट से इतना जानते हैं कि कंपनी सेकेंड जेनरेशन के फोन की घोषणा करेगी। हालांकि 46 सेकंड के वीडियो में ट्वीट के साथ इवेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि Poco F2 सीरीज़ को पेश करने की तैयारी कर रही है।

याद दिला दें कि हाल ही में Poco M2 Pro भी एक लीक में देखा गया है। स्मार्टफोन को कथित तौर पर Xiaomi India के RF एक्सपोज़र पेज पर देखा गया था। हालांकि बाद में यह लिस्टिंग को हटा दिया गया था। यह दर्शाता है कि कंपनी एक नए पोको स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। लिस्टिंग में फोन के बारे में कोई जानाकरी नहीं थी। हालांकि उसमें कथित पोको एम2 प्रो के मॉडल नंबर और SAR लिमिट की जानकारी दी गई थी। लिस्टिंग को तुरंत हटा दिए जाने से यह स्पष्ट है कि Xiaomi अभी फोन के बारे में किसी प्रकार का खुलासा नहीं चाहती है। उसी लिस्टिंग में Redmi Note 9 और Xiaomi Mi 10 को देखा गया था। 


हाल ही में पोको ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक GIF वीडियो साझा किया था। इस वीडयो में कंपनी आगामी लॉन्च की तरफ इशारा किया था। पोको एफ2 को लेकर एक पुरानी रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि Poco F2 फोन अपने प्रो वेरिएंट के साथ जल्द ही दस्तक दे सकता है। एक टिप्सटर ने यह भी दावा किया था कि पोको एफ2 को मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, Poco F2, Poco F2 Leaks, Poco F2 Pro Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  4. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  2. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  3. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  4. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  8. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
  9. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  10. boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.