भारत में आज लॉन्च हो सकता है Nokia का नया स्मार्टफोन

HMD Global आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। उम्मीद हैं कि इवेंट के दौरान Nokia 7.1 Plus को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 Plus में हो सकता है 6.18 इंच का डिस्प्ले
  • नोकिया 7.1 प्लस में होगी बड़ी बैटरी
  • नोकिया 7.1 की कीमत और उपलब्धता से भी उठ सकता है पर्दा
HMD Global आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। उम्मीद हैं कि इवेंट के दौरान Nokia 7.1 Plus को लॉन्च किया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल आज जिस फोन को लॉन्च करेगी वह बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ वाला हैंडसेट होगा। इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Nokia Mobile India के Facebook पेज पर होगी। इवेंटे के दौरान Nokia 7.1 की कीमत और उपलब्धता से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

नोकिया मोबाइल इंडिया के पेज पर हाल ही में टीजर जारी किया गया था जो फोन के कैमरा क्वालिटी की और इशारा कर रहा था। वीडियो में लिखा था 'Focus on all moments - big and small', यह एडजस्टेबल फोकस फीचर में पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट का संकेत देता है। इससे पहले सामने आने टीजर में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ का संकेत मिला था। एचएमडी ग्लोबल का यह स्मार्टफोन 6.18 इंच का फुल एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) टीएफटी डिस्पले और 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। नोकिया 7.1 प्लस में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।

इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज 400 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी। लिस्टिंग के मुताबिक, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि नोकिया 7.1 प्लस को सिल्वर शेड और ब्राउनिश शेड में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 7.1 प्लस में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और सबसे बड़ी बात एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon सेल में 16 हजार सस्ते खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO Z11 Lite जैसे लेटेस्ट फोन, आई धमाका डील्स
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  4. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  5. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  6. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  8. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.