Nokia 6.2 और Nokia 7.2 हो सकते हैं 5 सितंबर को लॉन्च

HMD Global ने पुष्टि की है कि कंपनी बर्लिन में 5 सितंबर को प्री-IFA 2019 इवेंट का आयोजन करने वाली है। एचएमडी ग्लोबल इवेंट के दौरान Nokia 6.2, Nokia 7.2, Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) जैसे फीचर फोन को लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अगस्त 2019 10:42 IST
ख़ास बातें
  • स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे बर्लिन में शुरू होगा इवेंट
  • Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) से भी उठ सकता है पर्दा
  • नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 को भी किया जा सकता है लॉन्च

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 हो सकते हैं 5 सितंबर को लॉन्च

HMD Global ने पुष्टि की है कि कंपनी बर्लिन में 5 सितंबर को प्री-IFA 2019 इवेंट का आयोजन करने वाली है। यह कंपनी की पहली आईएफए उपस्थिति है और कंपनी इस दौरान नए स्मार्टफोन फोन को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एचएमडी ग्लोबल इवेंट के दौरान Nokia 6.2, Nokia 7.2, Nokia 110 (2019) और Nokia 2720 (2019) जैसे फीचर फोन को लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिर कंपनी अपने कौन-कौन से स्मार्टफोन को उतार सकती है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर IFA 2019 में कंपनी की उपस्थिति की घोषणा की है। कंपनी 5 सितंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे इवेंट का आयोजन करेगी। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि यह पहली बार होगा जब एचएमडी ग्लोबल टेक्नोलॉजी ट्रेडशो में मौजूद होगी।

इस साल आईएफए 2019 का आयोजन 6 सितंबर से 11 सितंबर के बीच किया जाना है। कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट की घोषणा करने के साथ आगामी टेक्नोलॉजी को भी पेश कर सकती हैं। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं और दोनों ही हैंडसेट को हाल ही में इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है।

यह इस बात का संकेत दे रहा है कि नोकिया ब्रांड के दोनों ही फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। संभावना है कि नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 को 5 सितंबर को बर्लिन में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। NokiaPowerUser की रिपोर्ट में इस बात का भी संकेत दिया गया है कि कंपनी नोकिया 110 (2019) और नोकिया 2720 (2019) फीचर फोन को भी लॉन्च कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 6.2 में 6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में तीन रियर कैमरे होने की जानकारी मिली थी। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के सेंसर काम करेंगे। नोकिया 6.2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

दूसरी ओर, नोकिया 7.2 में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है। नोकिया 7.2 के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हो सकते हैं जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, Juho Sarvikas, IFA, IFA 2019, Nokia, Nokia 110 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  3. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  4. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  2. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  3. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  5. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  6. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  7. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  8. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  9. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.