Redmi Note 13 सीरीज में होगा 200MP कैमरा! कब होगी लॉन्चिंग? जानें

Redmi Note 13 series : फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। यह डाइमेंसिटी 9200 प्‍लस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 पर काम कर रही है कंपनी
  • अक्‍टूबर में पेश की जा सकती है नई सीरीज
  • 200 मेगापिक्‍सल कैमरा इसकी बड़ी खूबी होगी

कथित Redmi Note 13 Pro+ का 200 मेगापिक्सल कैमरा 4x इन सेंसर जूम का सपोर्ट करेगा।

शाओमी के ‘रेडमी' (Redmi) ब्रैंड की नंबर सीरीज भारत में काफी पॉपुलर रही है। ‘रेडमी नोट 7' सीरीज की पॉपुलैरिटी को कौन भूल सकता है। कई साल पहले आए उन स्‍मार्टफोन्‍स ने जबरदस्‍त सेल हासिल की थी। उसके बाद आईं रेडमी नोट सीरीज भी पॉपुलर रहीं। अब बारी है Redmi Note 13 सीरीज के स्मार्टफोन्‍स की। कहा जा रहा है कि कंपनी अक्‍टूबर में इस सीरीज का ऐलान कर सकती है। इसके प्रमुख स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस भी सामने आए हैं।

टिपस्टर Kacper Skrzypek ने एक पोस्ट में कथित Redmi Note 13 सीरीज फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। डिवाइस का नाम बताए बिना टिपस्टर ने दावा किया है कि संभावित Redmi Note 13 सीरीज के स्‍मार्टफोन में 200 मेगापिक्‍सल का सैमसंग HP3 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का Sony IMX355 अल्‍ट्रा वाइड लेंस और एक मैक्रो/डेप्‍थ कैमरा भी फोन में दिया जाएगा। 
Advertisement

फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। यह डाइमेंसिटी 9200 प्‍लस हो सकता है। इस प्रोसेसर को स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के बराबर पावरफुल बताया जाता है।     

टिप्‍सटर ने कहा कि 200 मेगापिक्‍सल कैमरा होने से अपकमिंग रेडमी नोट डिवाइस एक बेहतरीन सक्‍सेसर बन सकती है। इससे पहले एक लीक में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी 200 मेगापिक्‍सल कैमरा वाले स्‍मार्टफोन के बारे में बताया था। अनुमान लगाया गया था कि यह Redmi Note 13 Pro+ हो सकता है। 
Advertisement

लीक के अनुसार, कथित Redmi Note 13 Pro+ का 200 मेगापिक्सल कैमरा 4x इन सेंसर जूम का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। हालिया लीक में यह भी खुलासा हुआ है कि यह रेडमी का पहला कर्व्ड-एज डिस्प्ले वाला फोन हो सकता है।
Advertisement

कथित Redmi Note 13 Pro के डिजाइन की एक फोटो भी नजर आई है। रेडमी नोट 13 लाइनअप के सभी स्मार्टफोन्स में एक जैसा डिजाइन हो सकता है। सीरीज को लेकर अभी तक कोई भी ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी गई है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.