Motorola Signature vs Xiaomi 155G vs OnePlus 13s: 60K में कौन सा फोन है बेस्ट

Motorola ने हाल ही में बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Xiaomi 15 5G और OnePlus 13s से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Signature में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi 15 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

Motorola Signature vs Xiaomi 15 5G vs OnePlus 13s

Photo Credit: Motorola/Xiaomi/OnePlus

Motorola ने हाल ही में बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Xiaomi 15 5G और OnePlus 13s से हो रही है। Motorola Signature क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। जबकि OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है। वहीं Xiaomi 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Motorola Signature, Xiaomi 15 5G और OnePlus 13s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Signature vs Xiaomi 15 5G vs OnePlus 13s

कीमत
Motorola Signature के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये है। जबकि OnePlus 13s के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है। वहीं Xiaomi 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है।

Advertisement

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स है। वहीं OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Xiaomi 15 में 6.36 इंच कीAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2670x1200 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Motorola Signature में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Xiaomi 15 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Motorola Signature एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। वहीं OnePlus 13s ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। जबकि Xiaomi 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप
Motorola Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा आता है। इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आता है। वहीं Xiaomi 15 के रियर में f/1.62 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

डाइमेंशन
Motorola Signature की लंबाई 162.1 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है। जबकि OnePlus 13s की लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है। वहीं Xiaomi 15 की लंबाई 152.3 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.08 मिमी और वजन 191 ग्राम है।

बैटरी बैकअप
Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। OnePlus 13s में 5850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Xiaomi 15 में 5,240mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.