Moto X और Moto G के नए वेरिएंट 28 जुलाई को हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 जुलाई 2015 12:00 IST
मोटोरोला (Motorola) ने 28 जुलाई के एक इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इनवाइट आने के बाद से ही थर्ड जेनरेशन मोटो जी Moto G (Gen 3) और थर्ड जेनरेशन मोटो एक्स Moto X (Gen 3) के लॉन्च को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। संभावना है कि कंपनी इन दोनों हैंडसेट को इस इवेंट में लॉन्च करे। दरअसल, हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट में भी इसी तरह का दावा किया गया था।

कंपनी ने नई दिल्ली के अलावा लंदन, न्यूयॉर्क और साउ पोलो में भी इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। ऐसा लगता है कि भारत में होने वाला इवेंट सबसे पहले आयोजित होगा। हमें मिले ईमेल में शाम साढ़े तीन बजे का वक्त दिया गया है। साउ पोलो और न्यूयॉर्क के इवेंट भारतीय समयानुसार क्रमशः शाम साढ़े पांच बजे और साढ़े 6 बजे आयोजित होंगे। वहीं, लंदन में होने वाला इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।
Advertisement

Motorola ने इस इवेंट के लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च किया है। जिस पर लिखा है, "Yes. We're in a relationship with our phone... We feel lost without it. We trust them with our most personal questions, photos, stories and secrets. They never leave our side. But shouldn't all that care and devotion you show be returned? A better mobile relationship is on its way. Join us on 7.28.15 to find out how we are changing things for the better."

गौर करने वाली बात है कि लंदन, न्यूयॉर्क और साउ पोलो के इवेंट के लिए इस्तेमाल किए गए टेक्स्ट थोड़े अलग हैं। इंग्लिश वर्जन में लिखा है, "Your relationship status is about to change. XGX, Moto."
Advertisement



Advertisement
भारत में भेजे गए ईमेल में भी रिश्ते का जिक्र है. इनवाइट में लिखा है, "एक अच्छा दोस्त जब भी बारिश होगी, आपको छाता ऑफर करेगा। बेस्ट फ्रेंड हमेशा आपके साथ बारिश में नाचने को तैयार रहेगा। (A good friend will offer you their umbrella when it rains. A best friend will forever be ready to dance in the rain with you.)"

अगर इनवाइट के टेक्स्ट में छिपे संदेश को समझने की कोशिश करें तो साफ है कि Motorola नया मोबाइल लॉन्च करने वाला है, जो आने वाले दिनों मेंयूजर और स्मार्टफोन से उसके रिश्ते को बदल डालेगा। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि Moto X (2015) व Moto G (2015) से जुड़े कयास या लीक कितने सही साबित होते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.