Motorola Razr 50 Ultra फोन Rs 32,500 तक हुआ सस्ता! यहां मिल रहा गजब ऑफर

फोन की खरीद पर बैंक ऑफर भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2025 19:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है।
  • यह फोन एंड्रॉयड 14 OS पर चलता है।
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है।

Motorola Razr 50 Ultra में 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्‍प्‍ले है।

Motorola Razr 50 Ultra को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। फोन इस वक्त सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। गणतंत्र दिवस पर सेल के तहत फोन पर भारी छूट का फायदा उठाया जा सकता है। फोन का ओरिजनल प्राइस लॉन्च के समय 99,999 रुपये था। लेकिन बाद में इसे 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया। अब इसे और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगा है जिसके साथ 12 जीबी रैम की पेअरिंग है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
 

Motorola Razr 50 Ultra Discount Offer

Motorola Razr 50 Ultra को ग्राहक इस वक्त मात्र 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह Reliance Digital स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध है। ऑफर 26 जनवरी तक वैलिड है क्योंकि सेल 26 जनवरी के बाद खत्म हो जाएगी। अगर फोन को और अधिक सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। ICICI Bank, Kotak Bank, Bobcard, और Federal Bank कार्ड के माध्यम से खरीद पर ग्राहक को 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 67,499 रुपये हो जाती है। यानि लॉन्च प्राइस से तुलना करें तो फोन इस वक्त 32,500 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। 
 

Motorola Razr 50 Ultra Specifications

Motorola Razr 50 Ultra में 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्‍प्‍ले है। इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसकी फोन का एक्‍सटरनल डिस्‍प्‍ले 4 इंच है और गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस प्रोटेक्‍शन के साथ आता है। फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है। उसके साथ एड्रिनो 735 GPU और 12 जीबी तक रैम है। यह फोन एंड्रॉयड 14 OS पर चलता है। 

फोन में 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। साथ में 50MP का 2X टेलिफोटो कैमरा है। फ्रंट में 32MP का सेंसर दिया गया है। यह 5जी डिवाइस 4000mAh बैटरी से लैस है। साथ में 44W की टर्बो फास्‍ट चार्जिंग और 15W की वायरलैस चार्जिंग से लैस है। फोन का वजन 189 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good one-handed usability
  • Best in class cover display
  • Quality cameras
  • Fast wired charging
  • Good gaming performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Gets hot when shooting video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.