Motorola Razr 50 Ultra की लाइव इमेज हुईं लीक, जल्‍द हो सकता है भारत में लॉन्‍च

Motorola Razr 50 Ultra : फोन की बैक साइड इमेज में Razr की ब्रैंडिंग साफ नजर आती है। ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल सिंपल डिजाइन के साथ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 मई 2024 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra की लाइव इमेज लीक
  • जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है नया मोटो फोन
  • कूछ समय पहले ही BIS पर हुआ था स्‍पॉट

रिपोर्ट में यह भी दावा है कि Razr 50 Ultra में 12 जीबी रैम दी जाएगी।

फोल्‍डेबल फोन के मार्केट में Samsung के बाद अगर कोई ब्रैंड इनोवेटिव नजर आता है, तो वह है मोटोरोला (Motorola)। कंपनी ने खासतौर पर Razr सीरीज को काफी एडवांस बनाया है। ऐसा लगता है कि वह बहुत जल्‍द Motorola Razr 50 Ultra को लॉन्‍च करने वाली है। इस फोल्‍डफोन की ऑनलाइन इमेज सामने आई हैं। टिप्‍सटर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobiles के जरिए इन्‍हें शेयर किया है। लाइव इमेज से पता चलता है कि Razr 50 Ultra का डिजाइन इससे पहले आए Razr 40 Ultra के जैसा ही होगा। 

फोन की बैक साइड इमेज में Razr की ब्रैंडिंग साफ नजर आती है। ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल सिंपल डिजाइन के साथ है। फ्रंट में पंच होल के अंदर सेल्‍फी कैमरे की जानकारी मिलती है। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि Razr 50 Ultra में 12 जीबी रैम दी जाएगी। स्‍टोरेज 512 जीबी होगा। इसे ब्‍लू, ऑरेंज और ग्रीन कलर्स में लॉन्‍च किया जा सकता है। 

Razr 50 Ultra स्‍मार्टफोन को भारत में भी लॉन्‍च किया जाएगा, क्‍योंकि यह फोन BIS सर्टिफ‍िकेशन साइट पर दिखाई दिया है। हालांकि इसके स्‍पेक्‍स के बारे में बहुत ज्‍यादा जानकारी अभी नहीं है। 

बात करें Motorola Razr 40 Ultra की तो उसे इंडिया में पिछले साल जुलाई में लॉन्‍च किया गया था। फोन में  Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोससेर है। इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है, जो फुल-एचडी+ रेजॉलूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बाहर की तरफ फोन में 3.6 इंच का बड़ा pOLED पैनल है। 
Advertisement

Motorola Razr 40 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। हैंडसेट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Razr 40 Ultra में 3,800mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 8W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.