Motorola Razr 50 सीरीज देगी 25 जून को दस्तक, 6.9 इंच डिस्प्ले, 32MP फ्रंट कैमरा से होगी लैस!

Motorola Razr 50 Ultra में 4 इंच की चौड़ी कवर OLED डिस्प्ले और 6.9 इंच इनर OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1272×1080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2024 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra में 4 इंच की चौड़ी कवर OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की इनर OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Motorola Razr 50 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की इनर OLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: X/Motorola

Motorola चीनी बाजार में 25 जून को अपनी नई Motorola Razr 50 सीरीज पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Motorola Razr 50 Ultra और Motorola Razr 50 शामिल होंगे। एक्स पर एक हाल ही में आए टीजर में ब्रांड ने यह भी पुष्टि की है कि इन फ्लिप स्मार्टफोन की ग्लोबल एंट्री भी 25 जून को होगी। यहां हम आपको Motorola Razr 50 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 


Motorola Razr 50  Ultra Specifications


Motorola Razr 50 Ultra में 4 इंच की चौड़ी कवर OLED डिस्प्ले और 6.9 इंच इनर OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1272×1080 पिक्सल है। जबकि पुराने मॉडलों में LTPO AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया था। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 8GB से 18GB तक RAM ऑप्शन और 128GB से 1TB तक स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 3800mAh की बैटरी दी जाएगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो Razr 50 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमर और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Motorola Razr 50  Specifications


Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की इनर OLED डिस्प्ले और 3.6 इंच की छोटी कवर OLED डिस्प्ले होगी। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300एक्स प्रोसेसर से लैस होगा। कैमरा सेटअप के मामले में Motorola Razr 50 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें 4200mAh की बैटरी होगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल और क्विक चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

आपको बता दें कि Motorola ने बाद में भारत में Edge 50 Ultra लॉन्च करने का प्लान बनाया है। स्मार्टफोन को शुरुआत में यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया गया था, जिसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की  OLED डिस्प्ले थी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें 125W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola Razr 50 Series, Motorola Razr 50

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  2. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  3. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  4. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  6. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  9. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.